By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: न्याय सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, पीड़ित को सम्मान और जल्द राहत भी है- डीजीपी शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > न्याय सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, पीड़ित को सम्मान और जल्द राहत भी है- डीजीपी शर्मा
Jaipur

न्याय सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं, पीड़ित को सम्मान और जल्द राहत भी है- डीजीपी शर्मा

RMT network
Last updated: December 9, 2025 4:25 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

ऑल वुमेन दीक्षांत परेड, 317 महिला प्रशिक्षुओं ने पूरा किया प्रशिक्षण
जयपुर।
राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत 317 महिला कांस्टेबल का दीक्षांत परेड समारोह सोमवार को 8 दिसंबर को संपन्न हुआ,राजस्थान पुलिस की 241 और दूरसंचार विभाग की 76 महिला कांस्टेबल की इस दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने परेड की सलामी ली और इसे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया।
इस मौके पर डीजीपी शर्मा का परेड द्वारा अभिवादन किया गया। डीजीपी ने परेड का निरीक्षण किया, राष्ट्रीय ध्वज व पुलिस कलर पार्टी का ग्राउंड पर आगमन एवं परेड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया। रिटायर्ड डीजीपी श्री पीएस बैंस व के.एल.बैरवा, डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल, डीजी ट्रेफिक अनिल पालीवाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह के आरंभ में अतिथियों के यहां पहुंचने पर आरपीए निदेशक संजीब कुमार नार्जारी, अतिरिक्त निदेशक शंकर दत्त शर्मा ने स्वागत किया।
21वीं सदी का सबसे बड़ा रिफॉर्म है नई न्याय संहिता
डीजीपी शर्मा ने नई न्याय संहिताओं की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन कानूनों को नागरिकों के लिए बनाया गया है। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा “ये तीनों नए कानून और इनके माध्यम से भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 21वीं सदी का सबसे बड़ा रिफॉर्म है।” इन कानूनों में तकनीक को समाहित किया गया है ताकि आने वाले 50 वर्षों की चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होंने बताया कि इनका पूर्ण क्रियान्वयन होने के बाद किसी भी मामले में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में फैसला आ सकेगा। नए आपराधिक कानूनों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए प्रावधानों को और मजबूत करते हुए एक अलग अध्याय भी जोड़ा गया है।
नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में जुटी राजस्थान पुलिस, 1500+ मास्टर ट्रेनर किए तैयार
समारोह को संबोधित करते हुए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान पुलिस आधुनिकीकरण और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस अकादमी वर्तमान परिदृश्य के अनुसार प्रशिक्षण दे रही है और प्रशिक्षुओं को संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करती है। नए आपराधिक कानूनों के संबंध में अकादमी ने विभिन्न कोर्स आयोजित किए हैं और अब तक 1500 से अधिक अनुसंधान अधिकारियों को ‘मास्टर ट्रेनर’ के रूप में प्रशिक्षित किया गया है।
अप—टू—डेट है राजस्थान पुलिस :
डीजीपी शर्मा ने कहा कि नए जमाने की तकनीक से राजस्थान पुलिस भी निरंतर अपडेट हो रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के आईगोट प्लेटफॉर्म (iGot Platform) ‘कर्मयोगी पोर्टल’ पर भी राजस्थान पुलिस के लगभग 80,000 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने रजिस्ट्रेशन किया है और वे निरंतर ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं।
न्याय संहिता की विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाएं :
प्रशिक्षण पूरा कर चुकी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी शर्मा ने नवीन न्याय संहिताओं के प्रावधानों को जन—जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कर्तव्यों की नैतिकता और संवेदनशीलता पर देते हुए कहा कि न्याय सिर्फ़ कानूनी प्रक्रिया नहीं है, पीड़ित को सम्मान देना, तसल्ली से सुनना और जल्द से जल्द राहत देना भी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपील की कि पुलिस सेवा के रूप में मिले गरीब, असहाय, निराश्रित व कमजोर व्यक्ति की सेवा व सहायता करने के अवसर को निरर्थक न होने दें और सही मायनों में जनता की सेवा कर अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने कार्य को अनुकरणीय बनाएँ और अपने परिवार तथा समाज में एक आदर्श बनें।
डेटा एनालिसिस व साइबर पेट्रोलिंग पर करना होगा फोकस :
डीजीपी ने पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से समन्वय रखते हुए कार्य करने की बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कार्य को अनुकरणीय बनाने, नई भाषाएँ सीखने, कंप्यूटर का ज्ञान अच्छा करने और तकनीक को अपने पक्ष में करने की अपील की। इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के दौर में साइबर क्राइम की बढ़ती चुनौती को देखते हुए उन्होंने पुलिस को डेटा कलेक्शन, एनालिसिस और साइबर पेट्रोलिंग पर अधिक फोकस करने का निर्देश दिया।
मजबूत पुलिसिंग है प्रधानमंत्री का निर्देश :
डीजीपी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और याद दिलाया कि सबसे बड़ा पुरस्कार एक निर्मल अंतरात्मा है। उन्होंने हाल ही में संपन्न डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए निर्देश के साथ अपनी बात समाप्त की। प्रधानमंत्री के अनुसार पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदलने और पुलिसिंग को मजबूत करने की जरूरत है। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। देश की आम जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनाने और लोगों की सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।
14 महिला पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान:
इस अवसर पर 12 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के अलग-अलग श्रेणियों में श्रेष्ठता हासिल करने पर स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं राजस्थान पुलिस अकादमी की दो महिला प्रशिक्षकों पुलिस निरीक्षक रजनी मीणा व मीना वर्मा को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इक्कीस बीघा भूमि पर तीन कॉलोनियों को किया ध्वस्त
Next Article सड़क बनाना ही पर्याप्त नहीं, आमजन को सुरक्षित सड़क मार्ग उपलब्ध करवाना भी हमारी जिम्मेदारी- उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457913
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जयपुर रिंग रोड के उत्तरी हिस्से के निर्माण की तीव्र कार्यवाही करें- शर्मा
उत्तर पश्चिम रेलवे के रेलकर्मियों ने मानव सेवा हेतु राशन सामग्री भेजी
प्रो. (डॉ.) प्रियंका वर्मा को प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया
चिकित्सा विभाग में मिशन मोड में भर्तियां, नवनियुक्त 7674 नर्सिंग ऑफिसर के पदस्थापन आदेश जारी
दौसा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: बस-ट्रेलर टक्कर के बाद आग, 8 यात्रियों की मौत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account