जयपुर। डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग (डी बी एल) का सातवाँ संस्करण 21/11/2025 से स्पोफिट अकादमी में शुरू हुआ। डॉक्टर्स का यह टूर्नामेंट 30/11/2025 तक चलेगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 46 टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त ओपन वर्ग मुकाबले भी होंगे।

लीग संयोजक डॉ हरीश भारद्वाज ने बताया कि 26/11/2025 को खेले गए टीम इवेंट मुकाबलों में, बॉयज वर्ग में आँच टाइटन्स ने शॉल्डर एंड नी सर्जरी क्लीनिक को हराया।

लीग आयोजन अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल ने लीग मैच में एच सी जी हॉस्पिटल को 5-0 से हराया। दोनों ही टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

कदमटेक ने जय गणपति हॉस्पिटल को 5-0 से हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लीग आयोजन सचिव डॉ हनुमान खोजा ने बताया कि किड्स डेंटल टीम ने अपने लीग मैचेज समाप्त कर, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
महिला टीम इवेंट कॉर्डिनेटर प्रेम चौधरी ने बताया कि सम्भव डायग्नोस्टिक और प्रियंका हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल ने अपने अपने ग्रुप में 3-3 टाई जीत कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
