महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए एआर/वीआर शो की रूपरेखा तैयार करने के भी दिये निर्देश
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव, पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ की उपस्थिति में शासन सचिवालय में पर्यटन विभाग एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही समय बद्धता से लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।
दिया कुमारी ने महाराणा प्रताप ट्यूरिस्ट सर्किट, शेखावाटी हवेलियों, ट्राईबल सर्किट, जवाहर कला केन्द्र, शिल्पग्राम जैसे विकास कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के मार्केटिंग शाखा द्वारा एआर/वीआर शो की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की। उन्होंने महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए एआर/वीआर शो की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने उक्त समीक्षा बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा झुन्झुनू में बनवाये जाने वाले वार म्यजियम की चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री को ट्यूरिज्म ऐप हेतु जानकारी दी गई कि इस हेतु बोली की तैयारी प्रक्रियाधीन है।
दिया कुमारी को पर्यटन विभाग की विकास शाखा/टीआरसी जयपुर की ओर से जेडीए को जयपुर में कॉन्सर्ट पर्यटन के विकास हेतु पूर्व में आरक्षित भूमि को आवंटित करने का अनुरोध करने की जानकारी दी गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को समीक्षा बैठक में जानकारी दी गई कि होहो (होप आन होप ऑफ) के लिए जेसीटीएसएल द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि नगर निगम जयपुर द्वारा जयपुर वाल्ड सिटी वर्क तकनीकी बोलियाँ अनुमोदन हेतु प्रक्रियाधीन हैं। इसी प्रकार ए एण्ड एम द्वारा अल्बर्ट हाल वर्क हेतु प्राप्त ई-निविदाएँ समीक्षा प्रक्रिया में हैं। इसी प्रकार आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किये जाने वाले आमेर मास्टरप्लान पर भी चर्चा की गई। इसी प्रकार पर्यटन विभाग की विकास शाखा द्वारा एमएचपी/पुष्कर प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश
