जयपुर। मां विद्या डायबिटीज फाउंडेशन की ओर से 16 नवंबर 2025 को अजमेर रोड़ स्थिति होटल सिद्धार्थ में म्यूजिकल प्रोग्राम “मिले सुर मेरा तुम्हारा” में जयपुर सहित प्रदेश के उभरते सिंगर्स ने बोलीवुड के नए पुराने गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी।

इवेंट की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित करके की गई।इवेंट के दौरान संस्था प्रेसिडेंट मीनाक्षी शर्मा ने म्यूजिकल इवेंट के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा का माला दुप्पटा पहनाकर ओर स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया।

मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक चले म्यूजिकल इवेंट में 10 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जयपुर सहित प्रदेश में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
