हाल ही घटित सीकर रोड हरमाड़ा भीषण सडक दुर्घटना के मध्यनजर
10 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज, 04 केन्टर सामान जब्त
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ॰ गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा एवं उपायुक्त मुरलीपुरा जोन के नेतृत्व में मंगलवार को सतर्कता शाखा की टीम द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में 200 फीट बाईपास से लोहा मण्डी तक तथा हर्ष होटल से 05 नंबर पुलिया, मुख्य दिल्ली बाईपास न्यू लोहा मण्डी तिराहे से पेट्रोल पम्प तक रोड के दोनों तरफ, न्यू लोहा मण्डी तिराहे से 5 नंबर पुलिया तक एवं 5 नंबर पुलिया से दादी का फाटक तक आवगमन में बाधा उत्पन्न कर रहे 300 से अधिक स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया 10 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल कर 04 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में 200 फीट बाईपास से लोहा मण्डी तक तथा हर्ष होटल से 05 नंबर पुलिया तक मुख्य दिल्ली बाईपास न्यू लोहा मण्डी तिराहे से पेट्रोल पम्प तक रोड के दोनों तरफ, न्यू लोहा मण्डी तिराहे से 5 नंबर पुलिया तक एवं 5 नंबर पुलिया से दादी का फाटक तक आवगमन में बाधा उत्पन्न कर रहे 300 से अधिक स्थायी एवं अस्थायी हटवाया गया। गौरतलब है कि हाल ही में सीकर रोड घटित हरमाड़ा भीषण सड़क हादसे के मध्यनजर लगभग 300 से भी अधिक स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये। 10 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज वसूल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान 04 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही सतर्कता टीम द्वारा मौके पर समझाइश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण समय से हटा ले अन्यथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भारी चालान या प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर की बड़ी कार्रवाई: लगभग 300 से अधिक स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाये
