जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम में आज 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ, भक्तों ने ‘गिरिराज गोवर्धन की जय’ के जयकारे के साथ पूरे धाम को गुंजायमान कर दिया जिससे पूरे मंदिर का वातावरण दिव्य हो गया| गुप्त वृन्दावन धाम में साल के सबसे विशेष उत्सव गोवर्धन पूजा में आज पूरे शहर से लाखों लोगों ने गिरिराज गोवर्धन की परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया|
गोवेर्धन पूजा महोत्सव पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने श्री गिर्राज गोवर्धन का आशीर्वाद लिया और भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम की महा आरती की| गोवेर्धन पूजा गुप्त वृन्दावन धाम में 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन किया गया जिसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल और गाय के गोबर से निर्मित किया गया| भगवान् श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया, आज के उत्सव की विशेष बात ये थी की भक्तों ने स्वयं श्री गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए 108 प्रकार के भोजन पकवान तैयार किये| गुप्त वृन्दावन धाम में गोवर्धन पूजा के दिन हजारों भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादम का आयोजन भी किया गया।
‘श्री गिरिराज गोवर्धन की जय’ से गूंजा गुप्त वृन्दावन धाम, ने लिया आशीर्वाद
