जयपुर। प्रताप नगर हल्दी घाटी स्थिति के एस पैराडाइज मैरिज गार्डन में 4 अक्टूबर को डांडिया रास सीजन-4 का भव्य आयोजन किया गया। डांडिया महारास का शुभारंभ मां अम्बे की महाआरती के साथ किया गया।

महाआरती मे डांडिया महारास के आयोजक पवन वर्गी,हर्ष वर्मा, रवि धानका, कमलेश गर्ग, संपादक नवल किशोर शर्मा ने मां अम्बे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके महाआरती की।

डांडिया महारास में जयपुरवासियों ने बोलीवुड ओर राजस्थानी गीतों पर जमकर डांडिया खेला। समारोह के दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर ओर मोमेंटो देकर विशेष अभिनंदन किया।

आगाज एक बुलंद आवाज के संस्थापक कमलेश गर्ग ने बताया कि विभिन्न केटेगिरी में बेस्ट जोड़ी, बेस्ट डांस, बेस्ट किड्स बेस्ट ड्रेस आदि विजेताओं को अतिथियों ओर आयोजकों द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

डांडिया महारास के स्पोंसर के रूप में नारायणा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, सिद्धि विनायक रियल स्टेट (रवि शर्मा), जयपुर रेंटल हाउस, कल्याणी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, ओर नारायणा भोग का विशेष सहयोग रहा।इवेंट का सफल मंच संचालन एंकर पूर्वी जैन ने किया।

डांडिया रास की कोर टीम के रूप में सोशल मीडिया पर विनय सैनी के के प्रोडक्शन से सोमेश कुमावत, मनी, मुकुल तथा सी.के के द्वारा विशेष सहयोग रहा।डांडिया रास के उपरांत सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए।
