जयपुर। तरांगना फाउंडेशन की ओर से 6 व 7 अक्टूबर को दो दिवसीय दिवाली एक्जीबिशन का आयोजन विद्याधर नगर स्थित प्रेम कुंज गार्डन में किया गया।

एग्जीबिशन का शुभारंभ राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने फीता काटकर ओर दीप प्रज्वलित करके किया। एग्जीबिशन की आयोजक निहारिका शर्मा ओर उनकी टीम की ओर से अरुण चतुर्वेदी का बुके देकर ओर दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

अरुण चतुर्वेदी ने एग्जीबिशन में लगी सभी स्टालों का विजिट किया और एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी। उन्होंने एग्जिबिशन की आयोजक ओर संस्था की फाउंडर निहारिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान में ऐसे आयोजन आर्थिक रूप से तो मजबूत बनाते ही है साथ में स्वालंबन की दिशा में बड़ा कदम है।

समारोह के दौरान निहारिका शर्मा ने एक्जीबिशन के स्पेशल गेस्ट सम्पादक नवल किशोर शर्मा ओर रुक्मणि शर्मा का माला पहनाकर ओर दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।

नवल किशोर शर्मा ओर रुक्मणि शर्मा ने एग्जीबिशन में लगी स्टालों का विजिट किया और एग्जीबिटर्स के द्वारा लगाए गए प्रॉडक्ट्स की सराहना की। निहारिका शर्मा ने बताया कि देश भर से करीब 70 एग्जीबिटर्स ने यहां स्टॉल्स लगाई है।

दिवाली एक्जीबिशन में सभी प्रकार के होममेड प्रोडक्ट, फैन्सी आइटम, दिवाली डेकोरेटेड सामान सहित घर की सभी जरूरतों का सामान वाजिम दाम पर एक ही छत के नीचे मौजूद है।
