जयपुर। एसपीएच ग्रुप की ओर से 4 अक्टूबर को कालवाड़ रोड करधनी स्कीम 120 फिट रोड़ स्थिति अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “लोटस टॉवर” का भव्य लॉचिंग समारोह का आयोजन किया। समारोह के मुख्य अतिथि हवामहल विधायक ओर हातोज धाम के महंत बालमुकनंदाचारीय महाराज ओर महरौली के श्री सीताराम जी मंदिर के महंत शत्रुघ्न दास महाराज रहे।

प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रकाश मित्तल ओर सुभाष मित्तल ने बालमुकुंदाचारिये महाराज ओर शत्रुघ्न दास जी महाराज का माला ओर दुप्पटा पहनाकर अभिनंदन किया। प्रकाश मित्तल ने दोनों महाराज श्री को प्रोजेक्ट में बने फ्लैटों का अवलोकन कराया। महाराज श्री ने प्रोजेक्ट में बने फ्लैटों की क्वालिटी ओर डिजाइन की सराहना की ओर बधाई ओर शुभकामनाएं दी। समारोह में श्री नाथ जी ओर सांवलिया सेठ का अलौकिक दरबार सजाया गया।

लोटस टॉवर के लॉन्चिंग समारोह में वृंदावन के प्रख्यात भजन गायक ध्रुव शर्मा ओर श्रवणा श्री ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिस पर वहां उपस्थिति श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रकाश मित्तल ने बताया कि(SPH) ग्रुप की महत्वाकांक्षी योजना “लोटस टॉवर” कालवाड़ रोड करधनी स्कीम की 120 फिट रोड़ पर स्थिति है।

ये प्रोजेक्ट 25 से अधिक सुख सुविधाओं सहित फुल फर्निश्ड रेडी टू शिफ्ट तैयार है। जिसमें क्लब हाउस, रिसेप्शन, लॉबी,गेम जॉन होम थियेटर,पार्क,मंदिर,आदि आधुनकि सुख सुविधाएं उपलब्ध है। सभी फ्लैटों में अलग अलग डिजाइन और इंटीरियर लोगो को बेहद पसंद आ रहा है और ग्राहक भी इसकी खूब सराहना कर रहे है।

प्रकाश मित्तल ने बताया कि परिवार सहित प्रोजेक्ट की विजिट करने पर आकर्षक उपहार दिया जाता है। इस भव्य समारोह में आए सैकड़ो लोगों ने प्रोजेक्ट के बारे में जानने के साथ फ्लैट बुक कराए। समारोह में आए हुए सभी गणमान्यजनों का तिलक लगाकर ओर दुप्पटा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
