6 शिक्षकों का माला माथुर मेमोरियल “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन” से किया जाएगा सम्मानित
जयपुर। थार सर्वोदय संस्थान , सिम्पली जयपुर और रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में शिक्षकों के सम्मान में प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2025 के चौदहवां संस्करण का आयोजन शनिवार 6 सितम्बर को शाम 5 बजे से रंगायन – जवाहर कला केंद्र में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक थार सर्वोदय संस्थान की ट्रस्टी अंशु हर्ष एवं रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटी ट्रस्ट के ट्रस्टी सुधीर माथुर ने बताया की ” इस वर्ष कुछ ऐसे शिक्षकों का सम्मान भी करा जायेगा जिन्होंने अपना जीवन नयी पीढ़ी को ज्ञान देने मे समर्पित किया ” माला माथुर मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन” शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि का सम्मान है।
इस वर्ग में 6 लोगो को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इन एजुकेशन से सम्मान किया जायेगा। इस केटेगरी में प्रोफेसर एन. डी. माथुर , डॉ. कान्ता आहूजा , प्रोफेसर सुधा राय , प्रो. मिनी नंदा , श्रीमती पिंकी सिंह , डॉ. अजीत कुमार जैन का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान किया जाएगा।
वहीं आयोजक सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि ” प्रिंसीपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2025 का यह चौदहवां संस्करण शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और उपलब्धि को सम्मान देने का अवसर है और शिक्षक ज्ञान को विकसित करने, प्रेरणा देने तथा रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। इस वर्ष के सम्मान समारोह में राजस्थान के जयपुर के अलावा जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, सिरोही, पाली और जालोर से लगभग 43 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली, लखनऊ, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से लगभग 37 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार प्री-स्कूल, सरकारी एवं निजी विद्यालय, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों की विभिन्न श्रेणियों से कुल मिलाकर 164 शिक्षकों को प्रिंसिपल्स एंड टीचर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा।”
शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर, हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षकों के सम्मान में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। यह प्रस्तुतियाँ न केवल आयोजन में गरिमा जोड़ेंगी बल्कि शिक्षकों के प्रति विद्यार्थियों की कृतज्ञता और आदरभाव को भी व्यक्त करेंगी।
शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, दिल्ली के क़रीब 164 शिक्षकों का होगा सम्मान
