जयपुर। मानसरोवर शिप्रा पथ स्थिति श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च सेंटर) का भव्य उद्घाटन 6 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के हाथों होगा।

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने बताया कि पिछले दिनों भवन के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को उद्घाटन का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने समारोह में आने की स्वीकृति दे दी है।

उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में प्रकाशदास जी महाराज भक्तिरस की गंगा बहाएंगे।समारोह में संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित प्रदेश के सभी जिलों से हजारों विप्रजन उद्घाटन समारोह के साक्षी बनेंगे।

30 अगस्त को विप्र फाउंडेशन जयपुर जिला इकाई की ओर से समारोह की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा,प्रदेश पदाधिकारी पवन पारीक, सतीश शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा सहित जयपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
