चार बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम कोटड़ा, दौलतपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 04 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। निजी खातेदारी करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया। उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर श्री राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम कोटड़ा, दौलतपुरा में जेडीए स्वामित्व की करीब 04 बीघा सरकारी भूमि के खसरा नं. 880 व 891 पर अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण/अतिक्रमणों को आज जोन-13 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ व पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उन्होंने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चौमू, सीकर रोड़ बाईपास, हनुमान मंदिर रोड़, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 500 बीघा आज तक कुल 1317 बीघा सरकरी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है। व वर्ष 2025 में 270 आज तक कुल 653 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
जोन-13 में दस बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
