जयपुर ( राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क )। द वॉग एडिशन की ओर से 24 अगस्त को राजस्थान इंटरनैशनल सेंटर (RIC ) में ग्लैमर के बीच स्टारडम अवाडर्स ओर फैशन शो का आयोजन किया गया। इवेंट की शुरुआत गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की गई।

इवेंट की आयोजक ओर डायरेक्टर ईशा कोहली ने समारोह के अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा सहित सभी अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। स्टारडम अवार्ड समारोह में 50 से ज्यादा मेल फीमेल मॉडल्स ने विभिन्न डिजायनर के परिधान पहनकर रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

समारोह का आकर्षण इवेंट की सेलिब्रिटी गेस्ट बोलीवुड एक्ट्रेस नवीना बोले रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवराज कोहली, अनीता कोहली, पुष्पेंद्र शर्मा, संपादक नवल किशोर शर्मा, नवीन शर्मा, नीरज माहेश्वरी और आशीष शुक्ला रहे।

इवेंट की शो स्टॉपर याशिका अग्रवाल ओर पिंकी चौधरी रही। फैशन डिजायनर नूर फातिमा (जयपुर जज्बा), जगरांशी शिवानी सिंह, दराला स्टेचेज से मुस्कान सोनी के परिधान पहनकर मॉडल्स ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया।

इवेंट में सेलिब्रिटी गेस्ट नवीना बोले ने संपादक नवल किशोर शर्मा सहित करीब 50 अवार्डीज को स्टारडम अवार्ड देकर सम्मानित किया। इवेंट का ज्वेलरी पार्टनर श्री शर्मा जी ज्वेलर्स वाले से शुभम शर्मा, पीयूष रिंकू सैनी (खंडाका ज्वेलर्स ) रहे।

मेकअप पार्टनर सुनीता कुमावत रही।मीडिया पार्टनर राज मीडिया टीवी रहा। इवेंट का मंच संचालन एंकर अभिषेक ने किया।


इस अवसर पर कुसुम रूंगटा, मॉडल पूजा शर्मा, सुमन बायडवाल, सुमन शर्मा सहित शहर कई गणमान्यजन मौजूद रहें।
