जयपुर। राज मीडिया टाइम्स, मीडिया हाउस के केडिया चौराहा मुरलीपुरा स्थित सिटी ऑफिस में 18 अगस्त को “तलाक एक व्यथा” हिंदी फिल्म के पोस्टर का विमोचन संपादक नवल किशोर शर्मा के हाथों किया गया। फिल्म के निर्माता और लेखक वीरेंद्र कुमार गोयल है। वीरेंद्र कुमार गोयल ने एक किताब लिखी है जिसका नाम है “तलाक एक व्यथा” और इसी किताब से प्रेरित होकर उन्होंने इस पर बन्टी कुमार मित्तल के निर्देशन में एक फिल्म बनाने का निर्णय लिया।
इसी क्रम में फिल्म के पोस्टर का विमोचन राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल किशोर शर्मा द्वारा किया गया। फिल्म को लेकर नवल किशोर शर्मा ने अपने विचार भी प्रकट किये।
फिल्म के पोस्टर लॉन्च के दौरान फिल्म के लेखक और निर्माता वीरेंद्र कुमार गोयल, फिल्म निर्देशक बन्टी कुमार मित्तल, फिल्म के सह निर्माता मख्खन लाल कांडा और मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्रवाल मौजूद रहे। शीघ्र ही फिल्म के सहायक कलाकारों के लिए जयपुर में ऑडिशन लिए जाएंगे।
राज मीडिया टाइम्स के ऑफिस में फिल्म “तलाक एक व्यथा” के पोस्टर का विमोचन हुआ
