By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्लेम भुगतान कार्यक्रम: केन्द्र सरकार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दे रही एमएसपी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्लेम भुगतान कार्यक्रम: केन्द्र सरकार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दे रही एमएसपी
Jaipur

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत क्लेम भुगतान कार्यक्रम: केन्द्र सरकार लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दे रही एमएसपी

RMT network
Last updated: August 12, 2025 5:17 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

राजस्थान सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में कर रही उल्लेखनीय कार्य- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
डबल इंजन की सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ले रही लगातार निर्णय
हम कृषक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
राज्य सरकार अन्नदाता को बना रही ऊर्जादाता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान लाभान्वित, 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का हुआ भुगतान
झुंझुनूं/जयपुर।
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और किसान भारत की आत्मा है। हमारी डबल इंजन की सरकार राजस्थान में किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैतथा कृषि का रोड़ मैप बनाते हुए वैज्ञानिक पद्धति को प्रोत्साहित कर रही है।उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा कृषक हित में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ब्याज मुक्त ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि में वृद्धि, किसानों को दिन में बिजली जैसी सौगातों से किसानों को राहत मिली है।

चौहान सोमवार को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा क्लेम भुगतान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं वीरों की भूमि है तथा देश की सुरक्षा करते हुए यहां के सैंकड़ों जवानों ने बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम के कायराना हमले के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेनाओं ने आतंकवादियों के आकाओं के अड्डे नष्ट कर दिये और उन्हें खंडहर में परिवर्तित कर दिया।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, परन्तु बाढ़, सूखा, पाले जैसी प्राकृतिक आपदाओं से उनकी फसलें नष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में फसल खराबा होने पर गांव अथवा व्यक्तिगत किसान को मुआवजा नहीं मिल पाता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक किसान को भी अपनी फसल के मुआवजेकी पूरी राशि सीधे उसके खाते में मिलती है।
नकली बीज, खाद तथा पेस्टिसाइड के खिलाफ बनेगा नया कानून
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि किसानों की आमदनी बढ़े। यूरिया, डीएपी, खाद, बीज सहित सभी कृषिगत संसाधनों पर केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। फसलों की लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़करएमएसपी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा नकली बीज, नकली खाद तथा नकली पेस्टिसाइड के खिलाफ नया कानून भी बनाया जाएगा। साथ ही, विकसित कृषि संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत वैज्ञानिकों द्वारा गांवों में जाकर किसानों को बीज, खाद तथा उर्वरकों संबंधित जानकारी दी जाएगी।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा दूसरों को भी इसके लिएप्रेरित करने की आमजन को शपथ दिलाई।
किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी देश तभी प्रगति करता है, जब वह आत्मनिर्भर होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि किसान हमारा गौरव तथा देश की आत्मा है तथा हमारी किसान हितैषी सरकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पीएम फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश में 7 करोड़ से अधिक पॉलिसी जारी
शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 7 करोड़ 4 लाख फसल बीमा पॉलिसी की जा चुकी हैं जो गत सरकार के शुरुआती 2 वर्षों से लगभग 4 गुना अधिक हैं।साथ ही, 1 करोड़ 48 लाख किसानों को फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण की दिशा में भूमि अभिलेख को राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल से जोड़ना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क बीमा, 54 लाख पशुओं को उपचार, सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड से 45 हजार से अधिक गोपालकों कोे ऋण, 75 लाख से अधिक किसानों को 42 हजार 131 करोड़ रुपये के अल्पकालिक ब्याजमुक्त फसली ऋण, 9 हजार 205 पीएम किसान समृद्धि केंद्रकी स्थापना जैसे निर्णयलिए हैं।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है, जिससे अन्नदाता किसान ऊर्जादाता भी बन सकेगा।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषक हित में हो रहे उल्लेखनीय कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए यमुना जल समझौता किया तथा इसका धरातलीय सर्वे भी प्रारंभ कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों के लिए ना कोई नीति थी और ना ही नीयत। लेकिन आज किसान कल्याण की योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में पहुंचती है।प्रधानमंत्री ने हाल ही में किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत 20 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि देशभर के 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर की, साथ ही प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषक कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा किएमएसपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ ही वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया से कृषि उत्पादों की मांग बढ़ी है।

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ ही एमएसपी में निरंतर वृद्धि की जा रही है। साथ ही प्राकृतिक और जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3 हजार की राशि की वृद्धि कर इसे 9 हजार कर दिया है।कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में बड़े निर्णय किए हैं। शेखावाटी में यमुना का पानी लाने पर तेजी से काम किया जा रहा है।
इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री चौहान तथा मुख्यमंत्री शर्मा ने बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चैक भी वितरित किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर में 34 लाख 48 हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया गया। इसमें प्रदेश के 9 लाख 70 हजार से अधिक किसान भी शामिल हैं, जिन्हें 1426 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, झुंझुनूं जिला प्रमुख श्रीमती हर्षिणी कुलहरी, विधायक धर्मपाल सिंह, विक्रम जाखल, राजेन्द्र सिंह भाम्भू, हरलाल सहारण, सुभाष मील, गोवर्धन वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, कृषि सचिव भारत सरकार श्रीदेवेश चतुर्वेदी, कृषि शासन सचिव (राजस्थान) राजन विशाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूदरहे तथा विभिन्न जिलों के किसान वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्यारह बीघा भूमि तीन अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाए
Next Article जयपुर मेट्रो में हर घर तिरंगा अभियान के तहत् विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418609
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, छात्राओं को दी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की सीख
महाकुंभ मेला 2025 के लिए साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल व उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन
पीआरएन-साउथ में सैट बैक में किये गये अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण
खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लाभार्थियों को अंतिम मौका
जेडीए ने किया आवासीय योजनाओं में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, भूखण्ड मालिकों ने लगाये वृक्ष
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account