महापौर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का लिया वचन
महापौर ने दी जयपुरवासियो को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाए
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर रक्षाबंधन का पर्व स्वच्छताबंधन के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महापौर डाँ. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं को राखी बांध कर शहर को स्वच्छ रखने, तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में टॉप 3 रैंक लाने का वचन लिया। डाँ सौम्या के निर्देशन में स्वच्छता योद्धाओं ने RRR पर आधारित वेस्ट मैटेरियल से पर्यावरण अनुकूल राखियों का निर्माण किया। इन राखियों को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रेषित करते हुए पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महापौर ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामना संदेश भेजा। शुभकामना संदेश के जरिये कहा की त्त्त् अभियान से प्रेरित होकर इस वर्ष नगर निगम ग्रेटर द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष त्त्त् पर आधारित राखी तैयार की गई है। इस राखी के माध्यम से न केवल रक्षाबंधन का संदेश बल्कि आपके द्वारा दिये गये सतत विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के मार्गदर्शन को भी आमजन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। उन्होने कहा की वेस्ट से बेस्ट की पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है बल्कि स्वच्छता कर्मियों की सृजनशीलता और मेहनत का सम्मान भी है।
कार्यक्रम में महापौर ने वृक्ष को भी राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महापौर ने रक्षाबंधन पर्व पर सभी को शुभकामना देते हुए पार्षदो, चैयरमैन, निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को राखी बांधी। महापौर डाँ सौम्या गुर्जर ने कहा कि इस तरह की पहल समाज को स्वच्छता और पर्यावरण हितैशी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरीत करती है और यह संदेश देती हैं कि वेस्ट मैटेरियल से बेस्ट मैटेरियल बनाया जा सकता है।
100 से अधिक महिला स्वच्छता योद्धाओं ने दिखाया हुनर, वेस्ट मैटेरियल से बनाई राखियां
नगर निगम ग्रेटर के त्त्त् सेन्टर पर 100 से अधिक महिला स्वच्छता योद्धाओं ने सफाई कार्य होने के बाद कुछ समय निकालकर ट्रिपल आर सेंटर पर ;त्मकनबमए त्मनेमए त्मबलबसमद्ध वेस्ट मैटेरियल से राखियां बनाई। ये राखियां प्लास्टिक के ढकनों, पुराने कपड़ो, धागो, ऊन, बचे हुए सजावटी सामान डिब्बीयों जैसे वेस्ट मैटेरियल से तैयार की जा रही है। महापौर डाँ सौम्या गुर्जर की पहल पर यह नवाचार किया गया। जिसमें लगभग 5000 राखियां बनाई गई। यह राखियां वृक्षो को बांधने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
“रक्षाबंधन पर्व पर RRR आधारित वेस्ट मैटेरियल से स्वच्छता योद्धाओं ने बनाई राखी“
