जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में निजी खातेदारी की करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 09 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन पीआरएन-साउथ में न्यू सांगानेर रोड़ से एस्कॉन रोड़ हयात् होटल तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-3 में लालकोठी योजना लक्ष्मी मंदिर सिनेमा से पुलिस हैड क्वार्टस तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उप महानिरीक्षक पुलिस, जविप्रा, जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित खो नागोरियान्, जिला जयपुर में करीब 02 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘प्राईम स्टेट’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल, डामर की सड़के, प्लाटों की बाउन्ड्रीवॉल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायतासे ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जे.एन.यू. के पास्, जिला जयपुर में करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘ऑफिसर्स एन्कलेव’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायतासे ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
साथ ही जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सीकर रोड़, राजावास, जिला जयपुर में करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘जितेन्द्र एन्कलेव’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, प्लाटों की बाउन्ड्रीवॉल, पिल्लर व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायतासे ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जयरामपुरा, जिला जयपुर में करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायतासे ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
इसी प्रकार जोन-पीआरएन-साउथ के क्षेत्राधिकार में अवस्थित न्यू सांगानेर रोड़ से एस्कॉन रोड़ हयात् होटल तक अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थड़ी, ठेलें, टेबल कुर्सियां इत्यादि को आज जोन- जोन-पीआरएन-साउथ के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-03 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित न् लालकोठी योजना लक्ष्मी मंदिर सिनेमा से पुलिस हैड क्वार्टस तक अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थड़ी, ठेलें, बांस तम्बू ,टेबल कुर्सियां इत्यादि को आज जोन-03 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 12, जोन-पीआरएन-साउथ, 03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 383 व वर्ष 2025 में 249 आज तक कुल 632 नवीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयासों को विफल किया गया।
सौलह बीघा भूमि पर चार अवैध कॉलोनियों को किया पूर्णतः ध्वस्त, सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाए
