जयपुर। 2 अगस्त 2025 को जयपुर शहर के होटल ग्रैंड सफारी में स्पार्कल स्टार ग्रुप की ओर से बोलीवुड सिंगर ओर एक्टर स्व किशोर कुमार की याद में उनके जन्मदिन समारोह पर म्यूजिकल इवनिंग “ये शाम मस्तानी” का अयोजन किया गया।

स्पार्कल स्टार की संस्थापक फैजी खान ने बताया कि म्यूजिकल इवनिंग में जयपुर शहर के वरिष्ठ ओर उभरते सिंगर्स ने किशोर कुमार के गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास रहे। समारोह के स्पेशल गेस्ट संपादक नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का बुके ओर मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हारुन कुरेशी अध्यक्ष ऑफ हेल्थ एंड फिटनेस वेलफेयर सोसायटी, पवन गोयल एमडी सफारी ग्रुप, राजीव जैन पूर्व प्रबंध निदेशक सीकर झुंझुनू सरस डेयरी, रिजवान एजाज़ी लेखक और कवि, एडवोकेट मोहम्मद हनीफ, डीएसपी अनिल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दौलत त्रिलोकनी, अंजना त्रिलोकानी, कंचन आनंद अध्यक्ष जयपुर सांस्कृतिक समाज, विजय सिंघल व्यवसायी, महेन्द्र गाला, प्रशांत जोशी, एडवोकेट शकील अहमद,डॉ. वरुण, डॉ. अक्षय उपाध्याय, जितेंद्र ओर दीपिका मौजुद रहे।

गायक कलाकारों में सुनील कुमार, शान हुसैन सरफराज, वारसी वसीम खान, विकास कावत, अभिनव शर्मा, मोहम्मद फरीद, हासिबा खान, रईस खान, नीलू कावत, दिलबर हुसैन, फतेह अली, आदिल हुसैन, सोनिया शर्मा, फैसल हुसैन, सलीमआगा, प्रिंसी माथुर, हफीज खान, सुरेश ताराचंदानी, राहुल भाटी, नेहा छिपा,मधु भट्ट, दीपक एंड्रयूज, रति महर्षि, आदिल खान, शाहबाज खान, ताहिर हुसैन, कौसैन फहीमुल्लाह ओर अंकिता सहित सभी सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।कार्यक्रम के अंत में केक काटकर किशोर कुमार को याद करते हुए उनका जन्मदिन मनाया।
