एग्जीबिशन की सेलिब्रिटी गेस्ट अंकिता योगी ओर गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा रहे
जयपुर। जयपुर के बनीपार्क स्थित गुलाबी नगरी रेस्टोरेंट में आयोजित दो दिवसीय बैंड बाजा बारात डिज़ाइनर एंड लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन ने जयपुरवासियों को एक शानदार फैशन और त्योहारों से सजी दुनिया का अनुभव कराया है।

एग्जीबिशन का शुभारंभ सोशियल मीडिया सेलिब्रिटी अंकिता योगी,संस्था फाउंडर प्रीति गोयल,प्रेसिडेंट मिनाक्षी जैन ओर एग्जीबिशन के गेस्ट ऑफ ऑनर संपादक नवल किशोर शर्मा ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रीति गोयल और मीनाक्षी जैन ने अंकिता योगी ओर संपादक नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा पहनाकर अभिनंदन किया। एग्जीबिशन शुभारंभ के उपरांत मीनाक्षी जैन ने अंकिता योगी ओर मांजी को एग्जीबिशन में लगी स्टालों का विजिट कराया। अंकिता ने स्टालों पर लगे प्रॉडक्ट्स की सराहना की ओर एग्जीबिटर्स को बधाई ओर शुभकामनाएं दी।

एग्जीबिशन कि आयोजक प्रीति गोयल ने बताया कि बैंड बाजा बारात लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन में होम मेड प्रॉडक्ट्स, फैंसी ओर डिजायनर राखियां,लहंगा कुर्ती,डिजायनर साडिया,आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित घर की सभी जरूरतों का सामान की जयपुरवासियों जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर एग्जीबिशन टीम में शिल्पा अग्रवाल,रुचि टिक्कीवाल, मीना सैनी,सुनीता कराड़िया, निर्मला सोनी,अंजू शर्मा ओर कविता कुड़ीवाल विशेष रूप से मौजूद रही।
