जयपर ( राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क )। हंसविक फाउंडेशन की ओर से 20 जुलाई को स्व. मास्टर हंसविक सरिया ( लइड़ू) के जन्मदिवस (जयंती) पर रक्तदान शिविर का आयोजन विद्याधर नगर स्थित अग्रसेन हॉस्पिटल सेक्टर-7 में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बल्ड मेन ऑफ इंडिया अमर सिंह नायक, आईजी विष्णु गुप्ता, जोधपुर से मेजर सुधीर, बजरंग गुप्ता आदि ने भी रक्तदान किया। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।अरुण अग्रवाल और टीना सरिया ने बताया कि शिविर 232 यूनिट बल्ड एकत्रित हुआ।
इस अवसर पर एज-40 परिवार वीकेआई, अग्रवाल युवा समाज ‘समिति विद्याधर नगर, श्री श्याम सहारा परिवार जयपुर की ओर से विशेष सहयोग रहा।अरुण अग्रवाल और टीना सरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
