जयपुर। रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.07.25, 12.07.25, 18.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 23.07.25, 25.07.25 व 26.07.25 को (08 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25 व 27.07.25 को (08 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अटेली,,नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होगे।
खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं हेतु रेवाडी-रींगस-रेवाडी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन
