जयपुर। मुरलीपुरा भाजपा के भवानी निकेतन मंडल कार्यालय का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने 5 जुलाई को किया। मुरलीपुरा के विकास नगर में कार्यालय तैयार किया गया है। मंडल अध्यक्ष जयंत कुमावत ने बताया कि दोनों ही मुख्य अतिथियों ने नवगठित मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को मजबूती से संगठन में कार्यों करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में जयंत के पिताजी महेश कुमावत ओर परिवार के सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर ओर बुके देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल के कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरा, विक्रम सिंह रुण्डल,तरुण खटोड़, मोहन लाल नामदेव,राधेश्याम सारसर,मक्खन लाल चौधरी, महामंत्री रिंकू अग्रवाल,संजीत सिंह, चौहान, मंत्री निर्मला सालोदिया, पंकज रायचंदानी, संजय सिरसला, अंकित गोयल, मनीष कुमार, प्रेमलता प्रजापत, आदि पदाधिकारी ओर कार्यकता मौजूद रहे।
