राजस्थानी फिल्म बैरण का म्यूजिक रिलीज, टाइटल सांग ने किया इमोशनल
जयपुर। निर्देशक नटराज की अपकमिंग राजस्थानी फिल्म बैरण का म्यूजिक रविवार को होटल ग्रांड सफारी में रिलीज किया गया। फिल्म में दो गाने हैं, जिनमें एक टाइटल सांग है और एक आइटम सांग। कार्यक्रम में जब बेटी तू क्यूं जाई ऐ माई सांग प्ले किया गया तो सुनने वालों की आंखें भीग गईं, वहीं जब छोरा सारा मर जासी गाना चलाया गया तो सब लोग तालियां बजाने लगे। इमोशंस और जोश से भरे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा जिला न्यायाधीश नवीन चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि विधायक बालमुकंदाचार्य रहे।
फिल्म इंडस्ट्री से निर्माता-निर्देशक विपिन तिवारी, निर्माता एनके मित्तल, निर्देशक लखविंदर सिंह, एक्ट्रेस नेहा श्री, परिणिता शर्मा, गोपालपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गोयल, राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, अंतरराष्ट्रीय शायर जीया टोंकी विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर फिल्म के निर्माता बेणी प्रसाद गुर्जर और अजय नटराज ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संपादक नवल किशोर शर्मा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रिया राजपूत, दिव्या सिंह सोलंकी, रूपल शर्मा, आदित्य तिवारी,शिखा तिवारी,धर्मेंद्र उपाध्याय, इशिका और आरती भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन एंकर अजहर ने किया।
कास्ट का इंट्रोडक्शन रहा अनूठा
मूवी की कास्ट को बड़ा अलग तरीके से इंट्रोड्यूस किया गया। एलईडी पर उसके कैरेक्टर का लुक और नाम संगीत के साथ दिखाया जा रहा था और कलाकार दर्शकों के बीच में से रेड कार्पेट पर चलता हुआ स्टेज पर पहुंच रहा था। राजस्थानी फिल्म के म्यूजिक इवेंट में इस तरह का इंट्रोडक्शन अपने आप में अनूठा था।
फिल्म में राखी रंगीली, हंसा रंगीली, रिया सैनी, विषा पाराशर, प्रतिष्ठा ठाकुर, सिकंदर चौहान, शिवराज गुर्जर, मुकेश छैला, मुकेश शर्मा और अभिषेक जांगिड़ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डीओपी विकास सक्सैना हैं। लाइन प्रोड्यूसर जय शर्मा हैं।
वी एफ एक्स मुकेश खन्ना ने किया है और फ़िल्म के एडिटर महेंद्र तंवर है।
बेटी तू क्यूं जाई ऐ माई, जाई तो क्यूं परणाई ऐ माई…
