जयपुर। निवारू रोड़ स्थिति शुक्ल शिक्षा समिति स्कूल की ओर से 30 जून को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा का स्कूल निदेशक राधेश्याम शुक्ल ने माला ओर मेडल पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ओर शिक्षकों का संपादक नवल किशोर शर्मा,स्कूल निदेशक राधेश्याम शुक्ल,प्रिंसिपल भुवनेश शुक्ल ने माला ओर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
संपादक नवल किशोर शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों दोनों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और शिक्षकों के समर्पण की भूमिका पर जोर दिया।

विद्यालय के निदेशक राधेश्याम शुक्ल ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के अथक परिश्रम और समर्पण को भी रेखांकित किया, जिसके कारण छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की।
इस सम्मान समारोह में छात्रों और शिक्षकों दोनों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। यह आयोजन न केवल छात्रों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि शिक्षकों के मनोबल को भी बढ़ाएगा।
