जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम खोरा बिसल में जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम खोरा बिसल के खसरा नं. 290/1 जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये 07 मकान, टीनषेड़, दीवार इत्यादि अवैध कब्जें-अतिक्रमण किये जाने की षिकायत ग्रामवासियों खोरा बिसल एवं स्थानीय पुलिस प्रषासन द्वारा प्रेषित सूचना प्राप्त होने पर उक्त अतिक्रमित स्थान/खसरे का उपायुक्त जोन-12 व उनकी टीम तथा स्थानीय पुलिस प्रषासन के साथ मौका निरीक्षण किया गया परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर आज सामूहिक अभियान का आयोजन कर उपायुक्त जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते एवं स्थानीय पुलिस प्रषासन के सहयोग से जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 07, 11 पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना, करधनी का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। प्रवर्तन प्रकोष्ठ जविप्रा द्वारा वर्ष 2024 में 817 बीघा सरकारी भूमि व वर्ष 2025 में 468 बीघा आज तक कुल 1285 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुका है।
जोन-12 में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
