राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क
जयपुर। थ्री ब्रदर्स फिल्म्स के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म ‘टाइगर ऑफ राजस्थानं 20 जून को जेम सिनेमा में रिलीज की जाएगी। फिल्म के राइटर, डायरेक्टर ओर एक्टर अरविंद कुमार वाघेला ने 18 जून को होटल अंपायर में मीडिया कॉन्फ्रेंस में बताया कि फिल्म का 20 जून को जेम सिनेमा में प्रीमियर शो रखा है। उन्होंने फिल्म की स्टोरी के बारे में बताया कि किस तरह एक आम आदमी सिस्टम में फंस कर गलत राह तो पकड़ लेता है लेकिन फिर भी वो समाज के प्रति अपने अच्छे कार्य नहीं छोड़ता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान ने फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी की है।

आज वो हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। फिल्म में अरविंद कुमार ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसका लेखन और निर्देशन भी किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया जिसमें फिल्म की भव्यता और राजस्थान की पारंपरिक रंगत की झलक दिख रही है। फिल्म में अरविंद कुमार के साथ टीवी और फिल्म जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इनमें देबोलिना भट्टाचार्ज,रणजीत, उपासना सिंह, दीप्ति नागपाल,भूपश रसिन,राजू श्रेठा, अरविदर सिंह,दीपेंद्र सिह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मां, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान शामिल हैं।

फिल्म का संगीत दिलीप सेन,आदित्य गौर और निषेध सोनी ने दिया है।गीतों को छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखा है, जबकि आवाजें पूनिमा श्रेस्ठा,छोटू सिह रावणा, सौरिन भट्ट मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने दी हैं। फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार,प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं। इस अवसर पर फिल्म के सहनिर्माता राज राठौड़,लाइन प्रोड्यूसर नरपत सिंह,मेकअप आर्टिस्ट पूजा टेवानी, सह निर्देशक अशोक बाफना,कार्यकारी निर्माता ब्रजेश पाठक,सतीश वर्मा,मनीष अग्रवाल, सिंगर संजय मुकुंदगढ़ सहित फिल्म के सहायक कलाकार मौजूद रहे।
