जयपुर। दैनिक भास्कर की ओर से 9 जून को एक होटल में रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रही। समारोह में विराट ग्रुप के सीएमडी विवेक चतुर्वेदी और डायरेक्टर प्रथम चतुर्वेदी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया।
समारोह में फिल्म अभिनेत्री चित्रंगाना सिंह,जयपुर ग्रेटर महापौर, सौम्या गुर्जर, हेरिटेज महापौर कुसुम यादव सहित रियल एस्टेट से जुड़े करीब 100 से ज्यादा गणमान्यजन मौजूद रहें।इस अवसर बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह ने लाइव प्रस्तुतियां दी।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों विराट ग्रुप के सीएमडी विवेक चतुर्वेदी को रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवार्ड देकर किया सम्मानित
