जयपुर। श्रीमाधोपुर तहसील के महरौली कस्बे में पिछले दिनों श्री रघुनाथ जी महाराज के पाटोउत्सव के उपलक्ष में नानी बाईरो मायरो कथा का शुभारंभ ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ। महंत गोविंद महाराज ने बताया कथा वाचक पंडित चंद्र प्रकाश शास्त्री खाचरियावास के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक कलश यात्रा हुई। पंडित गोपाल शास्त्री रवि शास्त्री ने प्रात काल कलश यात्रा का विधिवत पूजन करवाया। कलश यात्रा में 1100 सौ महिलाओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा में हाथी घोड़े बैंड डीजे रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गई एवं जेसीबी से एक क्विंटल फूलों से पुष्प वर्षा हुई। श्री रामदूत हनुमान मंडल महरौली ओर जय श्री श्याम सेवा समिति महरौली द्वारा जगह-जगह जलपान ओर शरबत की व्यवस्था की गई।

प्रथम दिवस की कथा में कथा वाचक चंद्र प्रकाश शास्त्री ने सांवरिया है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर किया। उन्होंने कहा कि भगवान तो भाव के भूखे है। आप सच्चे मन से उन्हें पुकारोगे तो वे दौड़े चले आयेंगे।

कथा में विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालु प्रसादी ले रहे है। इस अवसर पर मुख्य यजमान दातार सिंह, उपसरपंच जितेंद्र सिंह श्रवण सिंह, गोपाल शर्मा, श्याम लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सांवरमल , भागीरथ सैनी, बद्री प्रसाद कुमावत, मदनलाल कुमावत, शंकर सिंह, लक्ष्मी नारायण बागड़ा, फूलचंद भामू, पंकज सोनी, भंवरलाल कुमावत, ग्यारसी लाल सैनी, बुधराम बाजिया, महेश कुमार, प्रभु दयाल सैनी, हेमंत बाहेती,राकेश शर्मा, पंडित ताराचंद शास्त्री, पंडित रूपेंद्र शास्त्री, अशोक सैनी, रामलाल सैनी, कृष्ण कुमार सेन, गोविंद पारीक, उपेंद्र सिंह, चौथमल कुमावत, सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
