जयपुर। समाज में बदलाव की मिसाल बनते हुए, इम्पैक्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित “ड्रीम स्कूल समर कैंप” का भव्य समापन समारोह 25 मई को निर्माण नगर स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। यह समापन समारोह उन वंचित बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्सव था, जो जयपुर की झुग्गी बस्तियों से आते हैं और इम्पैक्ट फाउंडेशन के निःशुल्क स्कूल ‘ड्रीम स्कूल’ में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस समर कैंप में बच्चों ने जिन कौशलों और प्रतिभाओं को सीखा था, उन्हें आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें इम्पैक्ट फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती हस्मिक, ड्रीम स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सक्सेना, राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल किशोर शर्मा, शर्मा ज्वेलरी से शुभम शर्मा,एंकर रिया जोशी ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्जलित से पहले संपादक नवल किशोर शर्मा,शुभम शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई एग्जीबिशन का विजिट किया ओर बच्चों द्वारा बनाए गए प्रॉडक्ट्स की सराहना की। कार्यकम में संपादक नवल किशोर शर्मा,शुभम शर्मा,रिया जोशी और अन्य अतिथियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया।

समारोह में बच्चों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियाँ, सामाजिक संदेशों पर आधारित शैक्षणिक नाट्य अभिनय (जैसे बाल विवाह, लैंगिक समानता और शिक्षा का महत्व), “वी आर द ड्रीमर” गीत की सामूहिक प्रस्तुति, अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी और ओजपूर्ण भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक सांस्कृतिक उत्सव था, बल्कि समाज को यह संदेश देने का माध्यम भी बना कि यदि वंचित बच्चों को सही मंच और मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. भार्गवी जगधारी और अधिवक्ता ईवादीप सक्सेना इस आयोजन के निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जयपुर मिरर लाइव के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिससे हजारों दर्शकों ने इस अद्भुत आयोजन का आनंद लिया।

कशिश केकर की स्पेशल डांस परफॉरमेंस ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से बच्चों को आशीर्वाद दिया और फाउंडेशन के सामाजिक कार्य की सराहना की। राज मीडिया टाइम्स और राज मीडिया टीवी के संपादक नवल किशोर शर्मा, प्रीतेश माथुर (जयपुर मिरर लाइव), शुभम शर्मा,शर्मा ज्वेलरी वाले, सुश्री अंजलि (वे अप अब्रॉड), सुश्री जयश्री शर्मा (SENN), राधे श्याम गुप्ता (उद्योगपति), श्रीमती शांति भटनागर (मैजिस्ट्रेट), श्रीमती पूजा परिहार (उद्यमी), श्रीमती प्रीति बापना (हीलर), श्रीमती कविता लालवानी (फ्रेंच शिक्षक), रवि, एस आर जोशी, सुश्री श्रुति, सुदीप सक्सेना, विनीत बैजल और अन्य सम्माननीय व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में आध्यात्म जगधारी की सरप्राइज सिंगिंग प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान और भावनात्मक समापन प्रदान किया। इम्पैक्ट फाउंडेशन के अप्लव सक्सेना ने सभी स्वयंसेवकों और टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके समर्पण और मेहनत के बिना यह समर कैंप संभव नहीं हो पाता। उन्होंने विशेष रूप से ईशानिया, नेहा, कृपा, काजल, मानसी, ममता, लाईबा, एमी और एमिली (यू.के.), मोनिका (स्वीडन), रणजीत , मीना , टीम योगमाया, शिखा पारीक, पंकज, गौरांग, प्रीति, भार्गवी और अन्य सभी स्वयंसेवकों का नाम लेते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन के दौरान सभी विजेताओं के लिए उपहारों की व्यवस्था शुभम शर्मा ने की और कार्यक्रम स्थल व जलपान की व्यवस्था में सुश्री अंजलि का विशेष सहयोग रहा। ड्रीम स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष समर कैंप स्कूल परिसर में ही आयोजित किया गया, जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वाड का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया।

इम्पैक्ट फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती हस्मिक ने बताया कि फाउंडेशन 2022 से जयपुर की झुग्गी बस्तियों में निःशुल्क शिक्षा केंद्र चला रही है और 2025 में संस्था का सपना पूरा हुआ जब उन्होंने निर्माण नगर में वंचित बच्चों के लिए एक पूर्णकालिक, निःशुल्क स्कूल की शुरुआत की। इस स्कूल के माध्यम से संस्था इन बच्चों को एक संरचित शिक्षा प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि वे भी समाज में अपने सपनों को साकार कर सकें।
यह आयोजन न सिर्फ एक समर कैंप का समापन था, बल्कि एक नए युग की शुरुआत भी थी – जहाँ शिक्षा, कला और आत्मविश्वास के माध्यम से हर बच्चा अपने भविष्य को खुद गढ़ सकता है।
