274 अवैध अतिक्रमणों को किया ध्वस्त
जयपुर। उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-7 में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट सिरसी रोड़ बाईपास तक सड़क सीमा से 274 अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी एवं महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई की उपस्थिति में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर में दायर रिट याचिका संख्या 17971/2022 में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट सिरसी रोड़ बाईपास तक रोड़ की चौडाई जोनल डवलपमेन्ट प्लान के अनुसार की जाने के संबंध में जेडीए आयुक्त महोदया द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया किया था।
गठित प्रत्येक टीम में उपायुक्त, ए.टी.पी., तहसीलदार, इंजीनियर व प्रवर्तन अधिकारी को रखा गया था। टीम उपायुक्त के नेतृत्व में जेडीए द्वारा गठित टीमों द्वारा दिनांकः 05.04.2025 को चिन्हीकरण की कार्यवाही कर लगातार 04 दिन तक अतिक्रमण हटाने हेतु समझाईष कर अपील की गई। स्थानीय, व्यापारियों, निवासियों द्वारा स्वयं के स्तर पर अतिक्रमण हटाये गये। अवैध अतिक्रमणों को दिनांकः 09.04.2025 से पूर्व हटाने हेतु अपील की गई थी।
जेडीए द्वारा 09 अप्रैल, 2025 को सामूहिक अभियान का आयोजन कर प्रातः 05ः00 बजे से 274 अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। उपायुक्त टीम के नेतृत्व में उक्त गठित टीमों द्वारा मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन, उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ की मौजूदगी में पुलिस आयुक्तालय जयपुर शहर से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, स्थानीय पुलिस थाना वैषाली नगर के जाप्ता के सहयोग से जोनल डवलमपेन्ट प्लान के अनुसार 2.5 कि.मी. लम्बाई में शेष रहे अतिक्रमणों मकानों, दुकानों, कॉम्पलेक्स, गेट, टीनषेड़, स्ट्रेक्चर, बाउण्ड्रीवाल, चबूतरें, सीढ़ियां, होडिंग साईन बोर्ड इत्यादि अवैध निर्माण अतिक्रमणों को 32 जेसीबी मषीन, 05 पोखलेण्ड, 05 टेक्टर लोखण्डा मषीन, 05 पोखलेण्ड हैमर, 05 गैस कटर मषीन, 15 टैक्टर ट्रोली हाइड्रोलिक, 10 डम्पर एवं 50 मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण कर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। पुलिस उपायुक्त जयपुर पष्चिम ने स्वयं मय पुलिस फोर्स के साथ उपस्थित रहकर शांतिपूर्वक कार्यवाही सम्पन्न में सहयोग करवाया। जेडीए द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों से समझाइश कर अपील पश्चात उनके द्वारा स्वयं के स्तर पर सड़क सीमा में आ रहे निर्माण/अतिक्रमणों को हटाया गया।
उच्च न्यायालय के निर्णय की पालना में झारखण्ड मोड तिराहा से खातीपुरा तिराहा होते हुये 200 फीट सिरसी रोड़ बाईपास तक सड़क चौडाईकरण
