By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान
    April 19, 2024
    मेटा ने 79 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध
    May 4, 2024
    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का एलान
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 8 करोड़ जनता हमारा परिवार, बिना पक्षपात के कार्य कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 8 करोड़ जनता हमारा परिवार, बिना पक्षपात के कार्य कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

8 करोड़ जनता हमारा परिवार, बिना पक्षपात के कार्य कर रही हमारी सरकार- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: April 21, 2025 6:29 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

-शेखावाटी के कांग्रेस नेताओं ने पानी के लिए कुछ नहीं किया
-यमुना जल समझौते को रद्द करने के मंसूबे रखने वाले सवाल पूछने के हकदार नहीं
-किसानों को मिलेगा पूरा पानी, शेखावाटी की धरती उगलेगी सोना
-यमुना जल समझौते को लेकर आमजन में उत्साह, मुख्यमंत्री का जगह-जगह पर स्वागत
सीकर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे के पहले दिन सीकर जिले में स्वागत सभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के धोद, लक्ष्मणगढ़ एवं फतेहपुर पहुंचने पर अपार जनसमूह ने यमुना जल समझौते एवं बजट घोषणाओं के लिए उनका भव्य स्वागत किया तथा जगह-जगह मालाएं पहनाकर आभार जताया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने धोद विधानसभा क्षेत्र में धोद चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट नेताओं का विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस के लोग झूठ और लूट की राजनीति करते हैं। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार में आते ही वह शेखावाटी यमुना जल समझौते को रद्द कर देंगे। तब यहां के बड़े कांग्रेसी नेताओं ने कोई विरोध नहीं किया।

उन्होंने कहा कि शेखावाटी के कांग्रेस नेता कांग्रेस की पूर्ववर्ती केंद्र और राज्य सरकारों में बड़े-बड़े पदों पर रहे, लेकिन उन्होंने शेखावाटी की पानी की समस्या के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेता अब पूछते हैं कि यमुना से कितना पानी आया, उनको यह पूछने का कोई हक नहीं है। यहां की जनता को उनसे सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने शेखावाटी की पानी की समस्या के लिए क्या किया।
पानी की उपलब्धता से राजस्थान विकसित और उत्कृष्ट होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है तथा यहां का किसान मेहनती है। यहां के विकास एवं किसान कल्याण के लिए सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता पानी की है। राजस्थान को अगर पानी मिलेगा तो राजस्थान निश्चित तौर पर विकसित और उत्कृष्ट होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने ईआरसीपी (राम जल सेतु लिंक परियोजना) एवं शेखावाटी के लिए सबसे महत्वपूर्ण यमुना जल समझौता किया और माही बांध एवं देवास परियोजना को आगे बढ़ाया।
8 करोड़ जनता हमारा परिवार
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार बिना पक्षपात के 8 करोड़ जनता को एक परिवार मानकर सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कार्य कर रही है। राज्य बजट में धोद विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण सहित कई सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
हर व्यक्ति की खुशहाली के लिए काम कर रही हमारी सरकार
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पत्र के हर एक वादे को पूरा करेगी। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार महिला, युवा, मजदूर, किसानों के लिए योजनाएं लागू करते हुए हर व्यक्ति की खुशहाली के लिए काम कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी इन सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं।
हमारी सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी
लक्ष्मणगढ़ में आयोजित विशाल स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ हमारी सरकार चुनी है उस पर हम पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर कभी किसानों को कर्ज माफी का झांसा तो कभी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का झांसा देते हैं। प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने यमुना जल समझौते के संबंध में एक बार भी हरियाणा या केंद्र सरकार को पत्र तक नहीं लिखा।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता आलू से सोना बनाने की बात करते हैं मगर यदि किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली पानी उपलब्ध हो जाए तो यहां की धरती अवश्य सोना उगलेगी। शेखावाटी का मेहनतकश किसान खेतों में अन्न उपजा कर, यहां के युवा सेना में शामिल होकर देश की रक्षा कर और प्रवासी उद्योगपति कारोबार और व्यापार के माध्यम से अपना योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में यमुना जल समझौते से जुड़े प्रतीकात्मक मॉडल का अनावरण किया। उन्होंने कृषकों के ऋण से जुड़ी वन टाइम सेटलमेंट योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश छूएगा नई ऊंचाइयां
फतेहपुर में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित और उत्कृष्ट राजस्थान बनायेंगे और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं को सरकारी नौकरियों में 69 हजार पदों पर नियुक्ति अब तक दे दी है और एक वर्ष में एक लाख नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से परीक्षाएं आयोजित करवा रही हैं।
कार्यक्रमों में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, विधायक गोवर्धन वर्मा, कुलदीप धनकड़, सुभाष मील, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थानी फिल्म पॉइंट जीरो और मर्दानी फिल्म का हुआ पोस्टर विमोचन, दोनों फिल्म 2025 में सिनेमा घरों में रिलीज होगी
Next Article फल सब्जी की आड़ में ट्रक से करते थे नशे की तस्करी, पंजाब निवासी दो तस्कर गिरफ्तार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519064
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

नगर निगम ग्रेटर के सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कार्मिको के लिए निःशुल्क हैल्थ चैकअप एवं जाँच शिविर 11 सितम्बर को
पिंकस्टार हॉस्पिटल डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग (डी बी एल) के छठे संस्करण के ट्रायल्स 13 अक्टूबर से
नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी- देवनानी
अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी प्रकरण में बड़ा एक्शन: डॉ भंडारी को सोटो चेयरमैन के पद से हटाया
शर्मा बने राजस्थान पुलिस के पहले डीजीसीए प्रमाणित रिमोट पायलट इंस्ट्रक्टर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account