By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 17 दिन, 7 राज्यों और 9000 किमी पीछा… नागौर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 17 दिन, 7 राज्यों और 9000 किमी पीछा… नागौर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा
Jaipur

17 दिन, 7 राज्यों और 9000 किमी पीछा… नागौर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा

RMT network
Last updated: March 12, 2026 6:27 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

मूण्डवा के वैंकटेश मंदिर से चोरी हुआ 20 किलो चांदी का सामान मध्यप्रदेश के कटनी से बरामद, पूर्व पुजारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर।
नागौर जिला पुलिस की सतर्कता और लगातार पीछा करने की रणनीति के चलते पुलिस थाना मूण्डवा ने वैंकटेश मंदिर में हुई नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने करीब 17 दिन तक 7 राज्यों में 9000 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपियों को मध्यप्रदेश के कटनी से दस्तयाब किया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चोरी और नकबजनी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी तथा वृताधिकारी हरिराम जाखड़ और सतीश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंदिर के ताले तोड़कर 20 किलो चांदी का सामान चोरी
एसपी कच्छावा ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को वैंकटेश मंदिर के व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद शर्मा ने पुलिस थाना मूण्डवा में रिपोर्ट दी कि 16 फरवरी की रात अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 20 किलो चांदी के पूजा-सामग्री चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में चांदी के षटकोप, गिलास, कटोरी, चम्मच, पंच पात्र, आरती थाली, सिंहासन, तुलसी माला, सिक्कों का हार और अन्य धार्मिक सामग्री शामिल थी। घटना के बाद क्षेत्र के श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया।
200 सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से मिला सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कच्छावा ने मौके का निरीक्षण कर साइबर सेल और थाना मूण्डवा की संयुक्त टीम गठित की। टीम ने सबसे पहले मूण्डवा कस्बे के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में दो संदिग्ध व्यक्ति एक पिकअप वाहन से लिफ्ट लेते हुए दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस टीम कड़ियां जोड़ते हुए अजमेर रेलवे स्टेशन तक पहुंची।
साथ ही मंदिर में पहले काम कर चुके पुजारियों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाई गई। तकनीकी विश्लेषण में मंदिर के पूर्व पुजारी हर्ष कुमार द्विवेदी और उसके साथी पर शक गहराया।
मोबाइल घर पर छोड़कर भागे आरोपी
जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर थे। उन्होंने घटना के बाद अपने मोबाइल और सिम घर पर ही छोड़ दिए ताकि पुलिस लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस न कर सके। इसके बाद वे लगातार राज्य बदल-बदल कर घूमते रहे और किसी भी स्थान पर एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रुके।
मुंबई, पुणे, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तक पीछा
पुलिस टीम आरोपियों का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों तक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने 1500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, 50 बस स्टैंड, 13 रेलवे स्टेशन और 3 एयरपोर्ट पर अलग-अलग वेश में रहकर आरोपियों की तलाश की।
आखिरकार तकनीकी सूचना और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस टीम ने कटनी (मध्यप्रदेश) में आरोपी हर्ष कुमार द्विवेदी (37) और उसके साथी राहुल रजक ₹19) निवासी कटनी, मध्यप्रदेश को दस्तयाब कर लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किया सामान कटनी में छुपाना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर मंदिर से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।
ऐसे रची गई थी चोरी की साजिश
मुख्य आरोपी हर्ष कुमार द्विवेदी दिसंबर 2025 में करीब 15 दिन तक वैंकटेश मंदिर में पुजारी के रूप में काम कर चुका था। उसे मंदिर में रखी चांदी की सामग्री और प्रवेश के रास्तों की पूरी जानकारी थी। अपने दोस्त राहुल रजक के साथ मिलकर उसने चोरी की योजना बनाई। दोनों ट्रेन से मूण्डवा पहुंचे और रात में मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। ताले तोड़कर चांदी का सामान लेकर बाहर निकले और लिफ्ट लेकर हाईवे तक पहुंचे, जहां से बस और ट्रेन के जरिए कटनी भाग गए।
इस कार्रवाई में थाना मूण्डवा की टीम ने लगातार मेहनत करते हुए आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में एसएचओ मूण्डवा सुरेश कुमार, कांस्टेबल रामनिवास, भीखाराम, मनफूल और कांस्टेबल रामलाल शामिल थे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्मारकों और संग्रहालयों में 18 मार्च को विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश
Next Article उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिला रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457547
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

दो दिवसीय सतरंगी सावन मेला एग्जीबिशन का आयोजन
विकसित राजस्थान के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है मरुधरा ग्रामीण बैंक एवं राजीविका – दिलावर
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर अपने क्षेत्र में पानी-बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए होगें पूर्ण जिम्मेदार – मुख्य सचिव
गंदगी पाये जाने एवं लाईसेंस उपविधियों की पालना नहीं किये जाने पर सांगानेर जोन में संचालित 5 रेस्टोरेन्ट किये बंद
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account