By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का समापन: मंथन से निकले निष्कर्ष और सुझावों पर बनेगा प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप- डीजीपी साहू
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का समापन: मंथन से निकले निष्कर्ष और सुझावों पर बनेगा प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप- डीजीपी साहू
Jaipur

स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का समापन: मंथन से निकले निष्कर्ष और सुझावों पर बनेगा प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप- डीजीपी साहू

RMT network
Last updated: August 31, 2024 6:11 am
RMT network
Share
8 Min Read
SHARE

जयपुर। ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड‘ की थीम पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार को सम्पन्न हुई दो दिवसीय ‘स्टेट लेवल पुलिस ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस‘ के तकनीकी सत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं विषय विषेषज्ञों के प्रेजेंटेशंस, ग्रुप डिस्कसंस, खुली चर्चाओं और क्वेश्चन-आंसर सेशंस में चिंतन-मनन के निष्कर्षों के आधार पर प्रदेश में और बेहतर पुलिसिंग का रोडमैप तैयार किया गया है। कॉन्फ्रेंस में आए सुझावों और अनुशंसाओं से प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग के लिए नीति निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
डीजीपी ने बढ़ाया पुलिस टीम का मनोबल
कांन्फ्रेंस के दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री उत्कल रंजन साहू ने कहा कि कॉन्फ्रेंस के सेशंस में गहन मंथन से कई महत्वपूर्ण सुझाव निकलकर सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय के स्तर से इन सुझावों और अनुशंषाओं को समाहित करते हुए एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसे आने वाले दिनों में अंतिम रूप देकर उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। साहू ने तकनीकी सत्रों के दौरान प्रदेश में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए प्रदेश की पुलिस टीम की सक्सेस स्टोरीज और केस स्टडीज की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों और उनके फॉलोअर्स को तलाशने, संदिग्धों की पहचान और अन्य लिंकेजेज की पड़ताल जैसी कारर्वाइयों को लगातार जारी रखा जाए।
डिजिटल सिटीजन‘ तैयार करने के लिए साझा कैंपेन का सुझाव
ऑर्गेनाइजेशन कमेटी की चेयर पर्सन एवं एडीजी (ट्रेनिंग) श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने बताया कि कांफ्रेंस के अंतिम दिन साइबर सिक्योरिटी, डार्क वेब, साइबर क्राइम इंवेस्टिगेशन एवं क्रिप्टो करेंसी के विषयों पर एडीजी (टी एंड टी) बिपिन कुमार पांडे के नेतृत्व में आईजी साइबर क्राइम शरत कविराज के साथ पुलिस ऑफिसर्स ने ग्रुप प्रजेंटेशन दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डीजी (एसीबी) रवि प्रकाश मेहरड़ा ने की। इस सत्र में यह बात प्रमुख रूप से उभरकर आई कि आने वाले समय में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश में डिजिटल लिटरेसी और अवेयरनेस के लिए कैंपेन चलाते हुए नागरिकों को ‘डिजिटल सिटीजन‘ के तौर पर सक्षम बनाने की जरूरत है। इसके लिए सभी स्तरों पर साझा प्रयास किए जाएं। सेशन में सोशल मीडिया पर पुलिस के स्तर से ‘डिजिटल लाइजनिंग ग्रुप‘ बनाकर लोगों में विश्वास और जागरूकता के लिए ‘पॉजिटिव ट्रेंड्स‘ चलाने के बारे में भी सुझाव दिया गया। इस सत्र के गेस्ट स्पीकर आईपीएस अधिकारी एवं आई4सी के सीईओ राजेश कुमार और आईपीएस एवं एसवीपीएनपीए के डिप्टी डायरेक्टर भूषण बोरास थे। उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, डाटा वेब, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन विद स्पेशल रेफरेंस टू साइबर स्लेवरी, क्रिप्टो करेंसी, ब्लॉक चैन एवं बिटकॉइन जैसे विषयों पर ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण दिये। इसमें क्रिप्टो करेंसी से जुड़े फ्रॉड के मामलों की तहकीकात से लेकर पंचनामा तैयार करने में ध्यान रखने योग्य बिन्दुओं को रेखांकित किया गया। साथ ही इस सत्र में भरतपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश के निर्देशन में साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन एंटी वायरस‘ के बारे में विशेष प्रस्तुतीकरण दिया गया।
एजीटीएफ की सक्रियता से संगठित अपराधों पर नकेल
‘इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ क्राइम इन राजस्थानः इवोलविंग ए यूनिफाइड स्ट्रेटेजी टू कॉम्बेट इंटर एंड इंट्रा स्टेट गैंग्स‘ पर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की अगुआई में आईजी क्राइम ब्रांच प्रफुल्ल कुमार और पुलिस ऑफिसर्स की टीम द्वारा दिए गए प्रजेंटेशन में प्रदेश में संगठित अपराधों की पृष्ठभूमि, मौजूदा परिदृश्य और उस पर नियंत्रण के लिए गत महिनों में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि राजस्थान पुलिस की गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े लोगों पर सतत कारर्वाइयों और सक्रिय प्रयासों से प्रदेश में गैंगवार और संगठित अपराध के प्रकरणों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी और इनके उपभोग की रोकथाम के लिए संचालित अभियान में भारी मात्रा में अफीम, गांजा एवं डोडा पोस्त के साथ सिंथेटिक ड्रग्स और मेडिकेटेड ड्रग्स की भी जब्ती की गई है। सत्र के मॉडरेटर एडीजी (आर्म्ड बटालियन) आनंद श्रीवास्तव थे।
पेपरलीक पर एसआईटी के एक्शन से लौटा युवाओं में विश्वास
डीजीपी साहू की अध्यक्षता में आयोजित ‘कॉपिंग विद चैलेंजेस ऑफ चीटिंग इन कॉम्पीटीटिव एक्जामिनेशनः नीड फोर मल्टी डाइमेंशनल अप्रोच‘ सेशन में एटीएस एवं एसओजी के एडीजी वीके सिंह के नेतृत्व में दिए गए प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा गत 16 दिसम्बर को इस मामले में गठित एसआईटी की सतत और प्रभावी कारर्वाइयों के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। एडीजी सिंह ने बताया कि एसआईटी की कारर्वाईयों से जो लर्निंग हुई है, उसे अन्य प्रदेशों के साथ भी साझा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पेपरलीक के मामलों की जानकारी देने के लिए एसओजी द्वारा जो हेल्पलाइन बनाई गई है, उस पर युवा और आमजन खुलकर तथ्यों के साथ में उपयोगी सूचनाएं साझा करते हैं। इनके आधार पर एसआईटी ने कारर्वाइयों को अंजाम दिया है, जिससे लोगों में यह विश्वास कायम हुआ है कि उनको सुना और समझा जा रहा है तथा उनकी सूचना पर एसओजी प्रभावी एक्शन ले रही है। इस सत्र के मॉडरेटर एडीजी (कार्मिक) संजीब कुमार नार्जरी थे।
इन सत्रों में भी हुई खुली चर्चा
क्राइम अगेंस्ट वीमन, चिल्ड्रन एंड अदर वीकर सैक्शन पर सेशन का आयोजन डीजी (साइबर अपराध एवं एससीआरबी) हेमंत प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रजेंटेशन एडीजी (सिविल राइट्स) भूपेन्द्र साहू के साथ बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश एवं बीकानेर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम की टीम ने दिया। सत्र को एडीजी (हाऊसिंग) श्रीमती बिनिता ठाकुर ने मॉडरेट किया। रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर आयोजित सेशन का आयोजन डीजीपी यू आर साहू की अध्यक्षता में हुआ। इसमें एडिशनल कमिश्नर (ट्रैफिक) प्रीति चंद्रा और पुलिस अधिकारियों के समूह ने प्रस्तुतीकरण दिया। इस सत्र में गेस्ट स्पीकर इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन के प्रेसीडेंट रोहित बालुजा थे। इस सत्र को ऑर्गेनाइजेशन कमेटी की चेयर पर्सन एवं एडीजी (ट्रेनिंग) श्रीमती मालिनी अग्रवाल तथा एडीजी (हाऊसिंग) बिनिता ठाकुर ने पैनेलिस्ट के तौर पर माॅडरेट किया। इंटरनल सिक्योरिटी पर हुए आखिरी तकनीकी सत्र में आईजी आंतरिक सुरक्षा राजेश मीना, भरतपुर के आईजी राहुल प्रकाश एवं अतिरिक्त कमिश्नर जयपुर कुंअर राष्ट्रदीप सहित अधिकारियों के दल ने प्रस्तुतीकरण दिया। इस सत्र को डीजी (इंटेलीजेंस) संजय अग्रवाल ने मॉडरेट किया। सेशन में गेस्ट स्पीकर आईबी के जॉइंट डायरेक्टर रमाकांत गुप्ता थे। सभी तकनीकी सत्रों का संचालन डीआईजी (ट्रेनिंग) राहुल कोटोकी ने किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 4.50 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व मोबाइल जब्त
Next Article बिना लाईसेंस के संचालित 15 अवैध थड़ियों, दुकानों को किया सीज

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503099
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

फोगिंग का प्रथम चरण 28 सितम्बर 2024 तक: 84 वार्डो में की गई फोगिंग एन्टीलार्वा एक्टिविटिज
जेडीए ने ‘हरियालो राजस्थान’ महाभियान में रोपे 51 हजार पौधे
पू. सी. रेलवे द्वारा स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने हेतु 142 स्टेशनों पर “ओएसओपी” स्टॉल स्थापित
लोकसभा आम चुनाव-2024, प्रदेश के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ शांतिपूर्ण
कथा-कहन की सृजन यात्रा का समापन: कानोता में तीन दिवसीय हिंदी नेस्ट कार्यशाला रही यादगार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account