By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सूर्यवंशी और आर्चर ने RR को क्वालीफ़ायर-2 में पहुंचाया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > सूर्यवंशी और आर्चर ने RR को क्वालीफ़ायर-2 में पहुंचाया
Sports

सूर्यवंशी और आर्चर ने RR को क्वालीफ़ायर-2 में पहुंचाया

RMT network
Last updated: May 28, 2026 11:20 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और जोफ़्रा आर्चर की बेहतरीन गेंदबाज़ी ने काफ़ी आसानी से राजस्थान रॉयल्स (RR) को IPL 2026 के क्वालीफ़ायर 2 में पहुंचा दिया, जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। एलिमिनेटर में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RR ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के सामने 244 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया था। जवाब में SRH की टीम सिर्फ़ 196 रन सिमट गई।
RR की इस जीत में सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए और गेंदबाज़ी में जोफ़्रा आर्चर ने 55 रन देकर अभिषेक शर्मा (पहले ओवर में), इशान किशन और ट्रेविस हेड का अहम विकेट निकाला।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RR की टीम ने कमाल की शुरुआत की। सूर्यवंशी ने पहले ओवर की आख़िरी गेंद पर पैट कमिंस के ख़िलाफ़ सीधा और लंबा सिक्सर लगाते हुए यह स्पष्ट कर दिया था कि वह फिर से बेहतरीन लय में हैं। तीसरे ओवर में उन्होंने कमिंस के ख़िलाफ़ एक चौका और तीन छक्के लगाए। इसके अगले ओवर में उन्होंने साकिब हुसैन के ख़िलाफ़ भी तीन छक्के लगाए।
16 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह IPL प्लेऑफ़ या नॉकआउट मुकाबलों में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक है। सुरेश रैना ने भी 2014 के क्वालीफ़ायर 2 में किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
उनकी इस आक्रामक पारी का परिणाम यह था कि RR ने पावरप्ले में 80 रन बनाए। इसके बाद भी सूर्यवंशी का प्रहार जारी रहा। 28 गेंदों पर वह 97 तक पहुंच चुके थे। ऐसा लगा कि एक और रिकॉर्ड शतक सिर्फ़ एक कदम दूर है, लेकिन प्रफ़ुल हिंगे की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट हो गए।
इसके बाद जुरेल ने तेज़ी से रन बटोरने का प्रयास किया और सिर्फ़ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। कप्तान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन बनाए। 15 ओवर के बाद RR की टीम 207 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी और उनके सिर्फ़ तीन ही विकेट गिरे थे। लेकिन अगले पांच ओवर में सिर्फ़ 36 रन बने और पांच विकेट गिरे।
इस सीज़न में 35 बार टीमों ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 200 से अधिक का स्कोर बनाया है, लेकिन उसमें उनका जीत-हार का रिकॉर्ड महज़ 19-16 का रहा। साथ ही SRH की टीम ने इस सीज़न नौ बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया था, जिसके कारण इस बात की उम्मीद थी कि SRH 244 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने भी अच्छी लड़ाई लड़ेगा।
आर्चर ने दूसरी पारी की दूसरी ही गेंद पर लगभग 150 की गति वाली बाउंसर डाली और अभिषेक हुक करने के प्रयास में कीपर को कैच दे बैठे। इस सीज़न पारी के पहले ओवर में यह आर्चर का सातवां शिकार था। इसके बाद किशन ने आर्चर के ख़िलाफ़ अच्छा काउंटर अटैक किया, लेकिन वह ज़्यादा देर तक नहीं चला। पहला विकेट गिरने के बाद किशन ने आर्चर की सात गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए, लेकिन उसके बाद आर्चर ने फिर से 150 की गति वाली गेंद डाली और उसे ऑफ़ साइड में उठा कर मारने के प्रयास में किशन आउट हो गए। इसके बाद आर्चर ने इसी गति की गेंद के साथ हेड को भी आउट किया।
SRH की टीम ने सिर्फ़ 2.4 ओवर में ही एक विकेट के नुक़सान पर 51 रन बना लिए थे। लेकिन किशन के विकेट के बाद विकेटों का पतझड़ आ गया। परिणाम यह रहा कि 81 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद SRH की टीम कभी वापसी नहीं कर पाई।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्यपाल एवं कुलाधिपति बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जारी किए
Next Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा प्रकिया का सरलीकरण

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503175
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

शेफ डिफाइनर्स फिटनेस हब की ग्रेडिंग सेरेमनी में जुड़े कराटे के स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन
गिल, अक्षर और अय्यर की तिकड़ी ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
भारत के ख़िलाफ़ सीरीज़ के बाद संन्यास लेंगी अलिसा हीली
गुजरात की टीम 89 रन पर ढेर: दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया
टी20 विश्व कप 2024: पहली चुनौती में आयरलैंड को मात देना चाहेगा भारत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account