By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सुयश, हेज़लवुड और सॉल्ट की बदौलत 2016 के बाद पहली बार फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > सुयश, हेज़लवुड और सॉल्ट की बदौलत 2016 के बाद पहली बार फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Sports

सुयश, हेज़लवुड और सॉल्ट की बदौलत 2016 के बाद पहली बार फ़ाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RMT network
Last updated: May 30, 2025 6:20 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स (PBKS) की ताक़तवर बल्लेबाज़ी नई चंडीगढ़ की पिच पर सीम और अतिरिक्त उछाल के सामने ढेर हो गई, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें सिर्फ़ 101 रन पर समेट दिया। PBKS को एकमात्र उम्मीद इस बात से थी कि उन्होंने इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ इस IPL में 111 रनों का बचाव किया था। लेकिन इस बार उन्हें टूर्नामेंट के सबसे छोटे सफल डिफेंस का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ता जो फ़िल सॉल्ट (56*) ने होने नहीं दिया।
RCB अब 2016 के बाद पहली बार फ़ाइनल में पहुंची है इसमें सात विकेट लेकर उनके तेज़ गेंदबाज़ों ने अहम भूमिका निभाई है। RCB ने पूरे 10 ओवर शेष रहते हुए मैच अपने नाम किया है जो बची हुई गेंदों के लिहाज से प्लेऑफ़ में किसी टीम की सबसे बड़ी जीत है। हालात इतने मुफ़ीद थे कि RCB ने स्पिनर को नौवें ओवर तक मैदान में नहीं उतारा। जब PBKS के बल्लेबाज़ तेज़ गेंदबाज़ी के ख़िलाफ़ टिक नहीं पाए, तो उन्होंने सुयश शर्मा की लेगस्पिन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन तीन विकेट और गंवा बैठे।
PBKS की बल्लेबाज़ी 11वें नंबर पर आए काइल जेमीसन तक फैली थी। यहां तक कि उन्होंने मुशीर ख़ान को बैटिंग इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा, लेकिन वह तीन गेंदों में शून्य पर आउट हो गए। यश दयाल ने PBKS के पतन की शुरुआत एक साधारण सी दिखने वाली गेंद से की, जिस पर प्रियांश आर्य न तो उसे ज़मीन पर रख पाए, न ही हवा में ऊपर मार सके, और कवर पर कैच दे बैठे। PBKS ने आक्रामकता कम करने का नाम नहीं लिया। प्रभसिमरन सिंह लगातार भुवनेश्वर कुमार पर चढ़ाई करते रहे, दो चौके लगाए, लेकिन एक छोटी गेंद पर किनारा लेकर आउट हो गए।
IPL में ब्रेक की वजह से चोट से उबरने का समय पाने वाले जॉश हेज़लवुड ने आते ही हार्ड लेंथ पर गेंदबाज़ी शुरू की। श्रेयस अय्यर और जॉश इंग्लिस उनकी गेंदों को मारने की कोशिश में आउट हो गए। वे पूरी तरह बेबस दिखे। दयाल तुरंत अपने दूसरे स्पेल में लौटे और नेहल वढेरा को चलता किया। जैसे ही स्पिन आई, बल्लेबाज़ बड़े स्वीप खेलने लगे, लेकिन शशांक सिंह और मार्कस स्टॉयनिस गेंद को हाथ से निकलते समय नहीं पढ़ पाए। मुशीर को भी एक सामान्य स्वीप पर लेगब्रेक ने चकमा दे दिया, जो बस थोड़ा सा सीधा हुआ। तेज़ गेंदबाज़ वापस आए और सीम मूवमेंट अभी भी दिख रही थी। रोमारियो शेफ़र्ड ने हरप्रीत बराड़ को सीम पर छकाया, और हेज़लवुड ने आ़ख़िरी विकेट के रूप में अजमतुल्लाह ओमरज़ई को आउट किया।
कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी ही गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे साफ़ कर दिए थे। पारी के तीसरे ओवर में सॉल्ट ने भी अर्शदीप सिंह को चौका और छक्का लगाया। चौथे ओवर में 30 के स्कोर पर ऑफ़ स्टंप के काफ़ी बाहर की गेंद का पीछा करते हुए कोहली आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट ने मयंक अग्रवाल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करे RCB को जीत के क़रीब पहुंचाया।
मयंक तो आठवें ओवर में आउट हो गए, लेकिन सॉल्ट ने केवल 23 गेंदों में अपना सबसे तेज़ IPL पचासा पूरा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने भी आठ गेंदों में नाबाद 15 रन बनाए और RCB को शानदार जीत दिलाई।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात: प्रदेश के सहकारिता सहित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
Next Article नगर निगम ग्रेटर द्वारा अवैध बैनर, पोस्टर; अवैध होर्डिंग; अवैध स्ट्रक्चर हटाये गये

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518198
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

BCCI ने लाल गेंद मुक़ाबलों के लिए ‘सीरियस इंजरी रिप्लेसमेंट सब्स्टीट्यूट’ नियम लागू किया
शांति विद्या निकेतन स्कूल की छात्रा विशाखा सोनी ने कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
चरित असलंका नए श्रीलंकाई कप्तान, दिनेश चांडीमल की T20I में वापसी
नॉर्खिये, रबाडा और महाराज के दम पर साउथ अफ़्रीका की विजयी शुरुआत
अश्विन नंबर एक गेंदबाज़: ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पंत की धमाकेदार एंट्री
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account