आजकल की लाइफस्टाइल, काम का प्रेशर, वर्क लोड, घंटों मोबाइल और लैपटॉप के सामने बैठे रहने के कारण आंखों की रोशनी कम होती जा रही है। आजकल उम्र से पहले ही लोगों को चश्मा लगने लगा है। वहीं बच्चे भी इससे अछूते नहीं है। आंखें कमजोर होने के साथ-साथ लोगों को आंखों से पानी आना, दर्द, जलन, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होनी लगी है।ये सभी लक्षण आंखों के कमजोर होने के हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये घरेलु नुस्खों से आप अपनी आंखों की रोशनी आसानी से बढ़ा सकेंगे। ये नेचुरल चीजें आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिनके सेवन से आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।आंवला विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आवंला आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने से मदद करता है। आंवले का जूस, मुरब्बा, अचार आदि बना कर इसका सेवन कर सकते हैं।पालकपालक में विटामिन-ए, ई, जिंक, आइरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही ये आंखों के लिए भी बहुत लाभदायक है। पालक को आप सब्जी, सूप आदि बनाकर सेवन कर सकते हैं।कढ़ी पत्ताकढ़ी पत्ता में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है। विटामिन-ए हमारी आंखों को स्वस्थ रखता है। कढ़ी पत्ता के सेवन से आंखें दुरुस्त रहती है। इसे रोजाना तड़के में या चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं।सौंफसौंफ भी आंखों की रोशनी बढ़ाने से मदद करता है। सौंफ में विटामिन-ए और ई पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखते हैं। सौंफ का पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।मेथीमेथी सेहत के साथ-साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। सुबह खाली पेट मेथी का सेवन करने से आंखें मजबूत होती है। इसके अलावा मेथी का पानी का सेवन करना भी आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
लगातार बढ़ रहा आ है चश्मे का नंबर, तो इन फूड्स से बढ़ाएं आंखों की रोशनी

TAGGED:Health
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

