By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024: 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नतीजे 23 नवम्बर को
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024: 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नतीजे 23 नवम्बर को
Jaipur

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024: 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के नतीजे 23 नवम्बर को

RMT network
Last updated: November 22, 2024 6:10 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

मतगणना 7 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की पालना होगी, 7 मतगणना केन्द्रों पर कुल 98 टेबल्स पर 141 राउंड में ईवीएम के मतों की गणना होगी
जयपुर।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य के 7 विधानसभा क्षेत्रों में झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी के उपचुनाव का परिणाम 23 नवम्बर को घोषित होगा। प्रदेश के 7 जिला मुख्यालयों झुंझुनू, अलवर, दौसा, टोंक, नागौर, उदयपुर व डूंगरपुर पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के संबंध में सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए पर्याप्त संख्या में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है।
महाजन ने गुरुवार को सभी 7 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रोटोकाल और प्रक्रिया की पालना करने, त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना के रुझानों तथा परिणामों की जानकारी समय-समय पर साझा करने के लिए मीडिया सेंटर का संचालन करने सहित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
ईटीपीबी की गिनती के लिए 39 टेबल-
महाजन ने बताया कि 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी। सेवा नियोजित मतदाताओं द्वारा तथा होम वोटिंग के जरिए डाले गए मतों की गिनती के लिए क्रमश: 39 और 28 टेबल स्थापित की गई हैं। राज्य के 7 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा नियोजित मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (इटीपीबीएमएस) के जरिए कुल 5,465 मतपत्र जारी किए गए हैं। इनमें से 23 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से पहले संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) को प्राप्त होने वाले समस्त ईटीपीबी मतपत्रों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। महाजन ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजन और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेष योग्यजन श्रेणियों के कुल 3,127 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के जरिए मताधिकार का उपयोग किया है।
ईवीएम मशीनों से मतों की गणना सुबह 8.30 बजे से-
ईवीएम मशीनों से मतों की गणना सुबह 8.30 बजे से शुरू की जाएगी। इसके लिए 98 टेबल स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 141 राउंड में ईवीएम मशीनों से मतों की मतगणना होगी। मतदाताओं की संख्या के आधार पर 18 से 22 राउंड में मतों की गिनती होगी। झुंझुनू और सलूम्बर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम मतों की गिनती 22-22 राउंड में, रामगढ़ की 21 राउंड में, देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्रों की गिनती 20-20 राउंड में, दौसा एवं चौरासी के ईवीएम मतों की गिनती 18-18 राउंड में पूरी होगी।
मतगणना कक्षों में बिना अनुमति प्रवेश नहीं-
महाजन ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना स्थलों पर किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के कमरे में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए राज्य पुलिस से साथ ही, केन्द्रीय पुलिस सुरक्षा बलों, आरएसी और पुलिस होमगार्ड कार्मिकों को भी तैनात किया गया है। मतगणना के दिन सम्बंधित विधानसभा क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री वीडियोग्राफी-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना से पहले ईवीएम मशीनों के सीयू, वीवीपैट मशीनों और संबंधित दस्तावेजों को स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक लाने और मतगणना पश्चात वापस स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाने की कार्यवाही की निर्बाध सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित की जाएगी। इस अवधि की सीसीटीवी कवरेज उम्मीदवार अथवा उनके एजेंट मतगणना हॉल में टीवी/ मॉनिटर पर देख सकेंगे। काउंटिंग हॉल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा या वीडियोग्राफी से दिनांक और समय की मोहर के साथ कवरेज की जाएगी।
मतगणना स्थल पर ट्रेंड-टीवी पर भी जारी होंगे रुझान—
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिकृत मीडियाकर्मियों के लिए मतगणना केंद्र पर एक पृथक कक्ष में मीडिया सेंटर बनाया गया है, जहां पर कम्प्यूटर स्क्रीन एवं इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मीडिया कर्मियों के लिए आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किए गए हैं। मतगणना स्थल पर मीडियाकर्मियों को मतगणना के नवीनतम रूझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मीडिया सेंटर में एलईडी स्क्रीन पर आयोग की आईटी एप्लिकेशन ट्रेंड-टीवी के माध्यम से प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। इससे मीडियाकर्मियों को एक ही स्थान पर मतगणना के नवीनतम रूझान एवं परिणाम उपलब्ध होंगे।
आमजन को उपचुनाव की मतगणना के रूझान एवं परिणाम से अवगत कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट—(https://ceorajasthan.nic.in/) पर भी लिंक दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की राउंडवाइज सूचना उपलब्ध रहेगी. मतगणना की समाप्ति के पश्चात सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों का परिणाम विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप ‘वोटर हेल्पलाइन एप’ पर भी मतगणना के रूझान एवं परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिव्यांगजनों के विकास का आधार बनेगा सक्षम जयपुर अभियान 25 नवंबर को
Next Article भगवान पार्श्वनाथ के जन्म पर 900 रूपये और निर्वाण कल्याणक पर 800 रूपये के स्मारक सिक्के जारी करेगी भारत सरकार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418535
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

बीकानेर के हाड़ला, बरसिंगसर में बजरी, सिलिका सेंड, बॉल क्ले के विपुल भण्डार
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट-2024) की सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- जिला कलक्टर
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की चेयरमैन रश्मि सैनी को जन्मदिन की  बधाई और शुभकामनाएं दी
491 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 को किया डिटेन
17 दिन, 7 राज्यों और 9000 किमी पीछा… नागौर पुलिस ने मंदिर चोरी का किया खुलासा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account