By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का संयुक्त अरब अमीरात, कतर में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो 17-19 सितंबर के बीच आयोजित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का संयुक्त अरब अमीरात, कतर में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो 17-19 सितंबर के बीच आयोजित
Jaipur

राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का संयुक्त अरब अमीरात, कतर में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोड शो 17-19 सितंबर के बीच आयोजित

RMT network
Last updated: September 16, 2024 7:57 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। आगामी 9 से 11 दिसंबर को आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 की तैयारियों के मद्देनजर उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से मिलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर का दौरा 17 से 19 सितंबर के बीच करेगा। उद्योग और वाणिज्य मंत्री के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के कई गणमान्य व्यक्तियों और व्यापार जगत के अधिकारियों से मुलाकात करेगा और उन्हें राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित करेगा। इसके अलावा, यह प्रतिनिधिमंडल खाड़ी देशों के निवेशकों को इस साल दिसंबर में जयपुर में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित करेगा।
अपने इस दौरे में, यह प्रतिनिधिमंडल दुबई (यूएई) और दोहा (कतर) में दो अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स रोडशो में भाग लेगा। इस दौरान कर्नल राठौड़ के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात और कतर सरकार के गणमान्य व्यक्तियों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई कंपनियों, इन्वेस्टमेंट फंड और इंडस्ट्री चैम्बर्स के अधिकारियों से मिलेगा। इनमें अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC), लुलु इंटरनेशनल, डीपी वर्ल्ड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), अबू धाबी इन्वेस्टमेंट काउंसिल, मुबाडला इन्वेस्टमेंट, अबू धाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, कतर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जैसी कई कंपनियां और संस्थाएं शामिल हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के अलावा संयुक्त अरब अमीरात और कतर की यात्रा पर जाने वाले राजस्थान सरकार के इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. जोगा राम, माननीय मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ सिहाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन के एडिशनल कमिश्नर श्री सौरभ स्वामी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
इससे पहले माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक अन्य उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया और जापान में इन्वेस्टर्स रोड शो की एक श्रृंखला में भाग लिया था। इस दौरान इन दोनों पूर्वी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के कई निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कई जापानी और कोरियाई कंपनियों ने राजस्थान में अपनी कंपनियों की नयी ईकाई खोलने या प्रदेश में मौजूद अपनी ईकाईयों के विस्तार करने की इच्छा जतायी थी।
ये इन्वेस्टर्स रोडशो ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के अंतरराष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जिसके तहत निवेशकों और व्यापारिक समूहों को प्रदेश में व्यापार हेतु आमंत्रित किया जा रहा है और इसके लिए राजस्थान सरकार का विभिन्न प्रतिनिधिमंडल कई प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक केंद्रों का दौरा कर रहा है या आने वाले समय में दौरा करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेडीए द्वारा Infared Reycling- Mobile machine से त्वरित गति से किया जा रहा है पेच रिपेयर कार्य
Next Article हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान को सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय मानकों हेतु CBC से मिली मान्यता

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457892
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

दो स्थानों पर अवैध बिल्डिंगों को किया सील
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: चेन्नई के ज्वैलर्स शोरूम में डकैती के दो आरोपियों को सांचौर में पकड़ा
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ’द साबरमती रिपोर्ट’
राजस्थान बार काउंसिल ने बजट में 7.50 करोड़ रूपये के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account