By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: रांची की रोचक जीत में कोहली और कुलदीप बने भारत के नायक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > रांची की रोचक जीत में कोहली और कुलदीप बने भारत के नायक
Sports

रांची की रोचक जीत में कोहली और कुलदीप बने भारत के नायक

RMT network
Last updated: December 1, 2025 5:50 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। विराट कोहली के शतक के साथ ही हर्षित राणा और कुलदीप यादव की गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ रांची में खेले गए रोचक मुक़ाबले में जीत हासिल करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
कोहली की 135 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था लेकिन इसके बावजूद भारत को जीत के लिए काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक समय 270 के स्कोर पर आठ गंवा चुके साउथ अफ़्रीका को अंतिम 10 गेंदों पर मात्र 19 रनों की दरकार थी और अर्धशतक बना चुका एक सेट बल्लेबाज़ भी क्रीज़ पर भी था।
अर्शदीप सिंह के किफ़ायती 19वें ओवर की बदौलत अंतिम ओवर में साउथ अफ़्रीका को 18 रनों की ज़रूरत थी। तय समयसीमा से पीछे चलने के चलते अंतिम ओवर में भारत को 30 ग़ज़ के दायरे के बाहर एक कम फ़ील्डर रखना पड़ा लेकिन दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने अंतिम विकेट निकालते हुए 17 रनों से भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।
350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ़्रीका को राणा ने पारी के दूसरे ही ओवर में रायन रिकलटन और क्विंटन डी कॉक के रूप में दोहरे झटके दिए थे। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी एडन मारक्रम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं कुलदीप ने भी चौथे विकेट के लिए मैथ्यू ब्रीत्ज़के के साथ 66 रनों की साझेदारी होने के बाद टॉनी डीज़ॉर्ज़ी के रूप में साउथ अफ़्रीका को चौथा झटका दिया और तब तक मेहमान टीम स्कोरबोर्ड पर मात्र 77 रन ही जोड़ पाई थी।
हालांकि इसके बाद ओस का खेल शुरू हुआ और साउथ अफ़्रीका की वापसी की भी शुरुआत हुई। डेवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक अंदाज़ में खेलना शुरू किया। हालांकि ब्रेविस अर्धशतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि हर्षित को वापस आक्रमण पर लाया गया और वह शरीर से दूर गेंद पर प्रहार करने के प्रयास में ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों डीप कवर पर लपके गए।
साउथ अफ़्रीका का प्रयास यहीं नहीं थमा और टेस्ट सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मार्को यानसन ने अपनी फ़ॉर्म वनडे सीरीज़ में भी जारी रखी और ब्रीत्ज़के साथ मिलकर उन्होंने सातवें विकेट के लिए 97 रन जोड़ डाले।
भारतीय गेंदबाज़ यानसन और ब्रीत्ज़के की जोड़ी के सामने बेअसर नज़र आने लगे थे और देखते ही देखते साउथ अफ़्रीका मुक़ाबले में वापसी कर चुका था। यानसन और ब्रीत्ज़के अर्धशतक लगा चुके थे और उनकी नज़रें पूरी तरह से जम चुकी थीं। लेकिन तभी कुलदीप ने एक ही ओवर में पहले यानसन और फिर ब्रीत्ज़के का शिकार बना लिया और यहां से भारत ने मुक़ाबले में अपनी पकड़ को वापस मज़बूत कर लिया।
साउथ अफ़्रीका दोबारा वापसी का प्रयास करता कि कुलदीप ने प्रीनालेन सुब्रायन के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल करते हुए भारत को जीत की दहलीज़ पर ला दिया सुब्रायन का विकेट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुलदीप का 300वां विकेट भी था। हालांकि वापसी का सिलसिला साउथ अफ़्रीका के लिए थमा नहीं और अब चेज़ की बागडोर कॉर्बिन बॉश ने अपने कंधों पर ले ली। वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक पारी में नंबर चार से नंबर आठ तक के सभी बल्लेबाज़ों ने 35 से अधिक रन बनाए। साउथ अफ़्रीका की पारी को 300 के पार ले जाने के साथ ही वह ख़ुद भी अर्धशतक और अपनी टीम को जीत की ओर ले जाने लगे। भारत को अभी भी जीत के लिए दो विकेट और अब ख़ासकर बॉश के विकेट की दरकार थी।
साउथ अफ़्रीका को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 38 रनों की ही ज़रूरत थी लेकिन अर्शदीप ने नांद्रे बर्गर का शिकार कर एक बार फिर साउथ अफ़्रीका की उम्मीदों को धक्का दिया। अर्शदीप ने मेडन ओवर डाला और अब बॉश के सामने कड़ी चुनौती थी। लेकिन साउथ अफ़्रीका की वापसी के ओवरडोज़ से भरे मुक़ाबले में जान अभी भी बाक़ी थी और बॉश ने आक्रमण जारी रखा। साउथ अफ़्रीका को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में जीत के लिए मात्र 27 रन चाहिए थे।
मात्र अंतिम विकेट शेष रहने के चलते 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर बॉश ने छक्का जड़ने के बाद स्ट्राइक अपने पास ही रखना मुनासिब समझा और अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। हालांकि बॉश साउथ अफ़्रीका को जीत की दहलीज़ पार नहीं करा पाए लेकिन यह प्रयास किसी जीत से कमतर भी नहीं था। इससे पहले साउथ अफ़्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था। यशस्वी जायसवाल के रूप में शुरुआती झटका लगने के बाद रोहित शर्मा और कोहली की जोड़ी ने भारतीय पारी को संभाला। शुरुआत में रोहित को कम गेंदें मिलीं लेकिन जल्द ही रोहित भी लय में आ गए और दोनों बल्लेबाज़ों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई।
रोहित और कोहली ने दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी बीच शाहिद अफ़रीदी को पछाड़ते हुए रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश में सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू
Next Article गोपालपुरा बाईपास से महेष नगर को जाने वाली 60 फीट रोड़ सीमा को कराया अतिक्रमण मुक्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518494
Your IP Address : 216.73.216.239

You Might Also Like

एस्टोनिया के साहिल ने 27 गेंदों में जड़ा टी20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे तेज़ शतक
टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बने कमिंस
मोहम्मद सिराज पर लगा जुर्माना, ट्रैविस हेड को दी गई चेतावनी
भारत के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ से पहले शेफ़ील्ड शील्ड खेलेंगे पैट कमिंस
21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account