By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी का मामला: एसीएस के निर्देशों के बाद उच्च स्तरीय जांच समिति एक्शन मोड में
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी का मामला: एसीएस के निर्देशों के बाद उच्च स्तरीय जांच समिति एक्शन मोड में
JaipurUncategorized

मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी का मामला: एसीएस के निर्देशों के बाद उच्च स्तरीय जांच समिति एक्शन मोड में

RMT network
Last updated: April 23, 2024 7:20 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. भण्डारी एवं सोटो के संयुक्त निदेशक रहे डॉ. मेहता को नोटिस जारी

एसएमएस के अधीक्षक डॉ. शर्मा से भी मांगा स्पष्टीकरण

जयपुर। मानव अंग एवं ऊत्तक प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी जारी होने के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह प्रकरण में निरंतर गहन मॉनिटरिंग कर रही है। उनके निर्देशों के बाद चिकित्सा शिक्षा आयुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया है। सोमवार को समिति ने इस प्रकरण में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुधीर भण्डारी, स्टेट ऑर्गन एण्ड टिश्यु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त निदेशक रहे डॉ. अमरजीत मेहता एवं सवाई मानसिंह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा को नोटिस जारी कर प्रत्यारोपण से जुड़ी सूचनाएं मांगी हैं एवं वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान की ओर से डॉ. सुधीर भण्डारी को जारी नोटिस में उनके एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पद के कार्यकाल के दौरान आयोजित राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति की बैठकों, उनमें लिए गए निर्णयों, जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्रों से संबंधी जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है। नोटिस में डॉ. भण्डारी से पूछा गया है कि सोटो के गठन हेतु एनओटीपी गाइडलाइन के अनुसार चैयरमेन का पद स्वीकृत नहीं है, लेकिन उनके द्वारा प्रधानाचार्य पद से हटने के बाद भी सोटो चैयरमेन के रूप में पत्राचार किया गया है। सोटो राजस्थान में उनकी भूमिका, कार्य प्रणाली, सोटो वेबसाइट के संधारण एवं मॉनिटरिंग के संबंध में पूरी जानकारी मांगी गई है।इसी प्रकार सोटो राजस्थान के सुगम कार्य संचालन, प्लानिंग एवं नेशनल ऑर्गन टिश्यु ट्रांसप्लांट प्रोग्राम गाइडलाइन के अनुसार गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु गठित की गई स्टीयरिंग कमेटी, उनमें नामित होने वाले सदस्यों आदि के बारे में भी उनसे जानकारी मांगी गई है। सोटो के कार्य क्षेत्र एवं गाइडलाइन की पालना के संबंध में वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया है। राज्य में किए जा रहे मानव अंग प्रत्यारोपण के डोनेशन एवं ट्रांसप्लांट (जीवित एवं मृत्तक) की सूचना सोटो के माध्यम से नेशनल रजिस्ट्री पर साझा किया जाना अपेक्षित है। डॉ. भण्डारी से इस संबंध में सोटो के माध्यम से हुए सभी प्रकार के मानव अंग प्रत्यारोपण की सूचना मय दस्तावेज उपलब्ध करवाने को कहा गया है।डॉ. अमरजीत मेहता को जारी नोटिस में उनसे सोटो की कार्य प्रणाली, सोटो वेबसाइट के संधारण एवं मॉनिटरिंग की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही, सोटो के माध्यम से हुए सभी प्रकार के मानव अंग प्रत्यारोपण की सूचना मय दस्तावेज मांगी गई है। इसके अतिरिक्त 7 मई, 2022 से आदिनांक तक स्टीयरिंग कमेटी द्वारा किए गए कार्यों का विवरण भी उनसे मांगा गया है।इसी प्रकार चिकित्सा अधीक्षक को जारी नोटिस में कहा गया है कि एसएमएस अस्पताल में नजदीकी रिश्तेदारों तथा पति-पत्नी के बीच होने वाले अंग प्रत्यारोपण की अनुमति के लिए चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में कॉम्पीटेंट अथॉरिटी का गठन किया गया था। समिति ने विगत एक वर्ष में इस समिति की बैठक कब-कब आयोजित की। इन बैठकों के बाद मार्च, 2024 तक जारी एनओसी का विवरण भी उपलब्ध करवाने को कहा गया है।साथ ही, अधीक्षक से पूछा गया है कि मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत निकट रिश्तेदारों से भिन्न व्यक्तियों के बीच प्रत्यारोपण का राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति द्वारा अनुमोदन आवश्यक है। इन प्रत्यारोपण के लिए राज्य प्राधिकार समिति से अनुमति प्राप्त की गई अथवा नहीं। अगर अनुमति नहीं ली गई तो समिति के क्षेत्राधिकार के बाहर प्रत्यारोपण किस आधार पर हुए। चिकित्सा अधीक्षक को इन सभी बिंदुओं का जवाब तीन दिन में प्रस्तुत करना होगा।उल्लेखनीय है कि फर्जी एनओसी की सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने स्व संज्ञान लेते हुए मामले में प्रभावी जांच-पड़ताल के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी जानकारी दी थी और एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया था। इसके बाद विगत दिनों मामले में प्रभावी जांच के लिए एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव के मार्गदर्शन एवं निर्देर्शन में उच्च स्तरीय समिति लगातार प्रकरण में गहन जांच कर रही है। प्रकरण से जुडे़ सभी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकसभा आम चुनाव-2024: दूसरे चरण के जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next Article चिकित्सा विभाग चलाएगा ऑपरेशन ब्लैक थण्डर, अनाधिकृत निजी अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518197
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

पूर्ण भव्यता मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा ने भीलवाड़ा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
किड्स फैशन फेस्टिवल 29 मार्च को जयपुर में
वरिष्ठ आई.ए.एस. आलोक के निधन पर आई.ए.एस. एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक
घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध विशेष अभियान में 111 सिलेंडर जब्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account