By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: महिला अपराधों पर राजस्थान पुलिस का कड़ा प्रहार: 5 जिलों के 10 बड़े मामलों में अदालतों से अपराधियों को मिली रिकॉर्ड तोड़ सजा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > महिला अपराधों पर राजस्थान पुलिस का कड़ा प्रहार: 5 जिलों के 10 बड़े मामलों में अदालतों से अपराधियों को मिली रिकॉर्ड तोड़ सजा
Jaipur

महिला अपराधों पर राजस्थान पुलिस का कड़ा प्रहार: 5 जिलों के 10 बड़े मामलों में अदालतों से अपराधियों को मिली रिकॉर्ड तोड़ सजा

RMT network
Last updated: May 18, 2026 5:12 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2025 की महत्वपूर्ण अनुशंसाओं की पालना में राजस्थान पुलिस ने महिला अत्याचार एवं पोक्सो अधिनियम के तहत गंभीर प्रकरणों में त्वरित अनुसंधान कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को माननीय न्यायालयों द्वारा आजीवन कारावास और 20-20 वर्ष के कठोर कारावास जैसी ऐतिहासिक सजाएं सुनाई गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा इन फैसलों को सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से आमजन तक प्रसारित किया जा रहा है, ताकि अपराधियों में कानून का भय और समाज में सुरक्षा का संदेश दिया जा सके।

  1. जिला जैसलमेर: मासूमों से दरिंदगी करने वालों को अंतिम सांस तक जेल
    ● प्रकरण 1 (थाना नाचना): जैसलमेर पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की मिसाल पेश करते हुए 03 वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म के मामले में अद्वितीय तत्परता दिखाई। पुलिस ने मात्र 10 दिनों में अनुसंधान पूर्ण कर घटना के 18वें दिन ही न्यायालय में चालान पेश किया। इसके फलस्वरूप माननीय न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और 5,000 रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया।
    ● प्रकरण 2 (थाना सांकड़ा): 5 वर्षीय मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 48 वर्षीय आरोपी पुरुषोत्तम को माननीय पोक्सो कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए आजीवन कारावास (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई है।
    ● प्रकरण 3 (थाना फलसुंड): नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और अनैतिक कार्य की आशंका के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई। माननीय न्यायालय ने आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
  2. जिला जालोर: पोक्सो एक्ट के आरोपियों को 20-20 साल की जेल
    ● प्रकरण 4 (थाना झाब): नाबालिग पीड़िता को शौच जाते समय बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बलात्कार करने के गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाया गया। माननीय न्यायालय ने पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी को 20 साल की कठोर सजा सुनाई।
    ● प्रकरण 5 (थाना झाब): स्कूल जा रही नाबालिग बच्ची का मोटरसाइकिल पर अपहरण करने, जबरन घर ले जाकर वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की मजबूत पैरवी से न्यायालय ने दोषी को 20 साल की सजा से दंडित किया।
    ● प्रकरण 6 (थाना बागरा): नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे माननीय न्यायालय ने दोषी आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 50,000 रुपये अर्थदण्ड की भारी सजा से दंडित किया।
  3. जिला श्रीगंगानगर: दहेज लोभियों को उम्रकैद, चुकाना होगा भारी जुर्माना
    ● प्रकरण 7 (थाना सदर): दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने के मामले में माननीय विशिष्ट न्यायाधीश, महिला एवं दहेज उत्पीड़न कोर्ट ने मुख्य आरोपी राकेश कुमार और सह-आरोपी महावीर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी और सह-आरोपी पर 1-1 लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है।
  4. जिला धौलपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को 20 वर्ष की कड़ी सजा
    ● प्रकरण 8 (महिला थाना धौलपुर): नाबालिग बालिका के साथ जबरन बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ केस पेश किया। पुलिस की पुख्ता गवाही के आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी सलमान उर्फ लबेदू पुत्र स्व. इलियास को 20 वर्ष का कठोर कारावास और 6,500 रुपये के जुर्माने की सजा से दंडित कर जेल भेजा।
  5. जिला जयपुर ग्रामीण: दो दोषियों को 20-20 वर्ष की सजा और भारी जुर्माना
    ● प्रकरण 9 (थाना गोविन्दगढ़): नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर होटल में ले जाकर, डरा-धमकाकर बलात्कार करने के मामले में कोर्ट ने सबसे कड़ा रुख अपनाया। माननीय पोक्सो कोर्ट जयपुर ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आरोपी विकास कुमार स्वामी को 20 वर्ष की सजा और 1.75 लाख रुपये के भारी जुर्माने की सजा सुनाई।
    ● प्रकरण 10 (थाना अमरसर): नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की मजबूत केस डायरी के चलते आरोपी को बच निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। माननीय न्यायालय ने आरोपी मोहन लाल कुमावत को 20 वर्ष के कठोर कारावास व जुर्माने से दंडित किया।
    राजस्थान पुलिस द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई एवं प्रभावी पैरवी लगातार जारी है। युवाओं को कानूनों के प्रति सजग करना, बालिकाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा करना है, यही राजस्थान पुलिस का ध्येय है। राजस्थान पुलिस का यह “जीरो टॉलरेंस” अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों की हुई समीक्षा: डॉ अरूण चतुर्वेदी
Next Article केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457842
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न
कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
“तब और आज की पुलिस का इतिहास”- जितेन्द्र सिंह शेखावत
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट: आगामी बजट सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा
मुख्यमंत्री ने देखी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account