जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु महाकुंभ मेला-2025 के लिए मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 09413/09414, साबरमती-बनारस -साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा, गाडी संख्या 09413, साबरमती-बनारस मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.01.25, 05.02.25, 09.02.25, 14.02.25 व 18.02.25 को (05 ट्रिप) साबरमती से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे बनारस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09414, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.01.25, 06.02.25, 10.02.25, 15.02.25, 19.02.25 को (05 ट्रिप) बनारस से 19.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 00.30 बजे साबरमती पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज व ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।
महाकुंभ मेला-2025 के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

