By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: मतदान दल के सदस्यों की समस्याओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए निस्तारण के आदेश
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > मतदान दल के सदस्यों की समस्याओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए निस्तारण के आदेश
Jaipur

मतदान दल के सदस्यों की समस्याओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए निस्तारण के आदेश

RMT network
Last updated: April 17, 2024 8:13 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान गुप्ता ने मतदान दल के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं को समझा। मतदान दलों के परिवहन एवं भत्तों संबंधी समस्याओं को सुनकर जिला निर्वाचन अधिकारी को निस्तारण के आदेश दिये।गुप्ता ने प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसका जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी-प्रथम, मतदान अधिकारी-द्वितीय एवं मतदान अधिकारी-तृतीय को मतदान करवाने की प्रक्रिया को पूरी गम्भीरता और उत्साह से सीखें।उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बारीकी से समझाने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दिन यदि कोई समस्या आए, तो तत्काल उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में उनकी समझ को भी परखा।मतदानकर्मियों ने राजस्थान विधानसभा आम चुनाव- 2023 के दौरान श्री गुप्ता के निर्देशन में राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार की गई 21 प्रपत्रों को बुकलेट के रूप में मतदान दलों को उपलब्ध कराने के नवाचार की सराहना की। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि इन बुकलेट से उनको मतदान केंद्र पर सम्पादित होने वाली प्रक्रिया को आसानी से और जल्द पूरा करने में सुविधा हो जाती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी यह बुकलेट काफी मददगार रहेगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों के उपयोग आने वाले 21 प्रकार के प्रपत्रों को वर्गीकृत कर 5 बुकलेट तैयार करवायी गई हैं। मतदानकर्मियों की सुविधा के लिए इनका रंग भी अलग-अलग है। बुकलेट-1 (मदताता रजिस्टर), बुकलेट-2 (फार्मं) एवं बुकलेट-3 (मतदाता पर्ची) का रंग सफेद है। बुकलेट-4 भाग-अ (फार्मं) एवं बुकलेट-5 भाग-ब (फार्मं) का रंग पीला है।श्री गुप्ता ने बताया कि इसी तरह 31 प्रकार के लिफाफों के लिए भी 1 बुकलेट तैयार की गई है, जिसमें लिफाफे क्रम संख्या अनुसार लगाए गए हैं। बुकलेट के मुख्य पृष्ठ पर प्रत्येक लिफाफे का विवरण तथा लिफाफे के मुख्य पृष्ठ पर यह अंकित है कि इस लिफाफे में कौनसा प्रपत्र आएगा।गौरतलब है कि पूर्व में मतदान दलों को सभी प्रकार के फार्म एवं लिफाफे अलग-2 उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे कि कुछ प्रपत्र एवं लिफाफे के मतदान दल के बैग में रखते समय छूट जाते थे, जिसके कारण मतदान के समय प्रत्येक फार्म एवं लिफाफा नहीं मिलने के कारण समस्या उत्पन्न होती थी। इसके अतिरिक्त फार्म लूज होने के कारण मतदान दल के द्वारा उनका बण्डल बनाया जाता था, जिससे बण्डल को खोलने पर फार्म फट भी जाते थे। राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा तैयार बुकलेट के कारण मतदान दलों को बैग बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा तथा सभी फार्म एवं लिफाफे अच्छी स्थिति में मतदान केन्द्र तक पहुंच सकेंगे।गुप्ता ने मतदान कर्मियों के फैसिलेटशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। लोकसभा आम चुनाव की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर मत डाले जा रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव की तैयारी व विभागीय कार्यो पर की चर्चा
Next Article ब्रोंक्स में स्कूटर सवार हमलावरों ने चार लोगों को मारी गोली, एक की मौत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457842
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

नौ कन्याओं के पूजन के साथ 9 अक्टूबर को तीन दिवसीय डांडिया महारास शुरू
राज्य सभा उपचुनाव-2024: राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को
पिंकसिटी प्रेस क्बल ने की पत्रकारों पर हमलें की निंदा: प्रेस क्लब ने की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग
27 अप्रैल को राजस्थान के 7 भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन- मदन राठौड़
प्रदेश में जल संरक्षण को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के लिए 688 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account