By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Health > बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे
Health

बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे

RMT network
Last updated: September 19, 2024 5:48 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

देर रात सोने की आदत और सुबह जल्दी उठने का दबाव, मन की उलझन और कामकाज का तनाव आज हाइपरटेंशन, फैटी लिवर और अनिद्रा जैसे विकारों को जन्म दे रहा है। तनावग्रस्त जीवनशैली के साथ खानपान से जुड़ी हमारी लापरवाही भी कम उम्र में ही इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या बनने लगी है। जर्नल आफ एंडोक्रोनोलाजिकल इन्वेस्टिगेशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार 15.5-46.6% वयस्क दुनियाभर में इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या से जूझ रहे हैं।
इंसुलिन की यही समस्या एक दिन डायबिटीज टाइप-2 का कारण बन जाती है। यहां तक कि इससे हार्टअटैक की संभावना भी बढ़ जाती है। दूसरी ओर, महिलाओं में पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम का भी कारण इससे जुड़ा हुआ है, जिसमें कम उम्र की महिलाओं को हार्मोन असंतुलन के कारण तकलीफों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मेडि. विभाग, एम्स, दिल्ली के डॉ. नवल विक्रम बता रहे हैं इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी सभी जरूरी बातें-
क्या है इंसुलिन रेजिस्टेंस?
इंसुलिन रेजिस्टेंस में शरीर इंसुलिन हार्मोन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। सेल्स हार्मोन के प्रति प्रतिक्रिया नहीं कर पातीं। ग्लूकोज आसानी से रक्त से कोशिकाओं में नहीं पहुंच पाता। जब तक पैनक्रियाज ज्यादा इंसुलिन बनाता है और पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन रिलीज करता है, तब तक ब्लड शुगर का स्तर एक सामान्य सीमा में बना रहता है, पर जब पैनक्रियाज खून में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता, तब ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और वह मांसपेशियों व फैट सेल्स में जमा होने लगता है।
क्या है इंसुलिन?
इंसुलिन पैनक्रियाज द्वारा बनाया जाने वाला एक हार्मोन है। हम जो कुछ खाते हैं, वह ग्लूकोज के रूप में टूटकर शरीर में ऊर्जा का निर्माण करता है। इंसुलिन खून में मिलकर ग्लूकोज को मांसपेशियों और लिवर में प्रवेश करने में मदद करता है, ताकि वे अपनी गतिविधि के लिए खर्च होने वाली ऊर्जा के लिए इसका उपयोग कर सकें।
बन सकता है हार्ट अटैक का कारण?
इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण तेजी से वजन बढ़ सकता है। यह स्थिति को और बदतर बना देता है। इससे शरीर में कई मुश्किलें पैदा हो सकती हैं, जैसे- इससे ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ सकता है, धमनियां सख्त होने लगती हैं, हाइपरटेंशन की स्थिति गंभीर हो जाती है। ये सभी हार्ट अटैक का कारण बन सकती हैं।
लक्षण को जानें
जब हमारा शरीर इंसुलिन के प्रति प्रतिक्रिया देने में कमजोर पड़ने लगता है, तो पैमक्रियाज इसकी भरपाई के लिए बहुत प्रयास करता है। वह कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। जैसे-बहुत ज्यादा प्यास लगेगी, बार-बार यूरिन जाने की जरूरत होगी, ऊर्जा का स्तर कम होता जाएगा, भूख लगना, सिर दर्द व मतिभ्रम जैसी स्थिति या कभी त्वचा में संक्रमण जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। अचानक वजन बढ़ना भी इसके कुछ मुख्य लक्षण में से एक है।
बच सकते हैं डायबिटीज से
यह सही है कि इंसुलिन रेजिस्टेंस बना रहे तो यह डायबिटीज का कारण बन सकता है, पर समय रहते आपने उचित सावधानी बरती, तो इसके विपरीत भी हो सकता है यानी आप डायबिटीज से बचाव कर सकते हैं। इसके लिए इन बातों का रखें ध्यान-
लंबे -लंबे समय तक बैठे रहने की आदत तुरंत बदलें।
वाहन के बजाय पैदल चलने का अभ्यास करें।
कसरत न कर सकें तो रोजाना स्ट्रेचिंग करना न भूलें।
भोजन में सिंपल कार्ब यानी ब्रेड, केक, मीठी चीजों से शरीर को तुरंत शुगर मिलता है, पर जटिल कार्ब, जैसे-ओट्स, श्रीअन्न से फाइबर युक्त पोषण प्राप्त होता है।
फैटी लिवर, मोटापा इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ाने वाला कारक है। बचाव के लिए कैलोरी प्रबंधन का ध्यान रखें।
दिनचर्या में खानपान व नींद से कोई समझौता न हो।
आप आहार में बदलाव कर काफी हद तक इंसुलिन प्रतिरोध को ठीक कर सकते हैं।
अगर आप डाइट में बदलाव कर इसे ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो चिकित्सक से परामर्श में देर न करें।
इनसे करें परहेज
सफेद ब्रेड
आलू या स्टार्च रिच फूड्स
बहुत ज्यादा मीठा जैसे,पेय पदार्थ, केक, कुकीज आदि
इन्हें अपनाएं
फलियां, हरी सब्जियां
सेब और जामुन जैसे फल
चोकर युक्त आटा
मछली, मीट और डेयरी प्रोडक्ट्स आदि।
इनएक्टिविटी है बड़ा खतरा
इंसुलिन रेजिस्टेंस के बड़े कारणों में आनुवंशिक कारण भी है, लेकिन बीते दशकों में अनियमितता या यूं कहें खराब जीवनशैली एक बड़ा कारण बन गई है। लोग घर हो या वर्कप्लेस लगातार बैठकर काम करते हैं, खानपान में कार्बोहाइड्रेट, फैट आदि के सेवन के प्रति सचेत नहीं रहते। व्यायाम का अभाव और खानपान के प्रति सजगता नहीं होने के कारण मांसपेशियों में लगातार बनने वाली ऊर्जा खर्च नहीं होती।
इससे फैट लगातार जमा होता रहता है, जो मोटापे की ओर ले जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल बढ़ना शुरू हो जाता है। फैटी लिवर और नींद से जुड़ी समस्याएं घर करने लगती हैं यानी एक ऐसी साइकिल बन जाती है, जो आने वाले समय में कई जानलेवा और गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए सही डाइट चुनना जरूरी
Next Article शिया बटर का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

502955
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

कुछ खिलौने बच्चों के लिए हानिकारक
केमिकल फ्री शैंपू, कंडीशनर के साथ नियमित वॉश से रखें बालों को हेल्दी
पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है थायरॉइड रोग
लेमनग्रास का करे उपयोग चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे होंगे दूर
आंखों की पलके घनी और लंबी हो, तो आंखे बहुत सुंदर लगती हैं
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account