जयपुर। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत पात्र लाभार्थियों से आवेदन भरवाये जा रहे है। इस योजना का उद्देष्य असंगठित क्षेत्र के वेडर्स को आर्थिक रूप से सषक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है नगर निगम की टीमों द्वारा घऱ-घर जाकर बाजारों व रोड़ के किनारे बैठने वाले स्ट्रीट वेन्डर्स को योजना के तहत आवेदन भरवाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही नये आवेदन भरवाये जाने हेतु एवं लम्बित आवेदनों की ऋण स्वीकृति व वितरण हेतु जोनवार षिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। अब-तक नगर निगम जयपुर द्वारा योजना में प्रथम चरण में 38491, द्वितीय में 11457 व तृतीय चरण में 1660 स्ट्रीट वेन्डर्स को लाभ दिलाया गया है।
योजना के अन्तर्गत पात्र स्ट्रीट वेन्डर्स को बिना किसी गारंटी के कुल 90 हजार तक का ऋण तीन चरणों में उपलब्ध कराया जायेगा। प्रथम चरण में 15 हजार रूपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रूपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रूपये तक का ऋण दिया जायेगा। ऋण सस्ती ब्याज दर पर मिलेगा और समय पर भुगतान करने वाले लाभार्थियों को 7 प्रतिषत ब्याज सब्सिडी (अनुदान) का लाभ भी प्रदान किया जायेगा।
डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से योजना में कैषबैक की सुविधा भी षामिल की गई है, जिससे वेंडर्स को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए पे्रेरित किया जा सके।आवेदन हेतु दस्तावेज- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार लिंक मोबाईल नं. लाना आवष्यक है। आवेदन करने वाले पात्र व्यक्ति नगर निगम मुख्यालय या जोन मुख्यालय पर आवेदन कर सकते है।
अधिक जानकारी एवं आवेदन भरवाए जाने हेतु संपर्क सूत्रः-
मानवीय नगर जोन:-9511500260, सांगानेर जोनः-9587286143, झोटवाडा/वैषाली नगर जोनः-9649858998, मानसरोवर जोनः-9351562862, मुरलीपुरा जोनः-7877513991, विधाधर नगर जोनः-7023076222, आदर्ष नगर जोनः- 9694320391 व किषनपोल जोनः- 9351512183, सिविल लाईन जोनः- 9166232814, हवामहल-आमेर जोनः- 8690091314
पी.एम स्वनिधि योजना के तहत नगर निगम जयपुर द्वारा भरवाये जा रहे है पात्र व्यक्तियों से आवेदन


