By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: तीन घंटे की ख़राब क्रिकेट हमें परिभाषित नहीं करती- रोहित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > तीन घंटे की ख़राब क्रिकेट हमें परिभाषित नहीं करती- रोहित
Sports

तीन घंटे की ख़राब क्रिकेट हमें परिभाषित नहीं करती- रोहित

RMT network
Last updated: October 21, 2024 7:10 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि “तीन घंटे की ख़राब क्रिकेट” इस भारतीय टीम को परिभाषित नहीं करती है। साथ ही उसी आधार पर खिलाड़ियों का आकलन करना अन्याय होगा। रोहित ने बेंगलुरु में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में आठ विकेट से मिली हार के बाद कहा, “मैं इस टेस्ट मैच में भारत को मिली हार के बारे में बहुत कुछ नहीं सोचूंगा क्योंकि वे तीन घंटे [जब भारत 46 रन पर ऑल आउट हुआ] यह नहीं बताएंगे कि यह टीम क्या है। 3-4 घंटे की ख़राब क्रिकेट के अलावा इस मैच में हमने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।
“मुझे लगता है कि हमने अपनी टीम में यह संदेश साफ़ तरीक़े से दिया है कि जब भी हमें दबाव में डाला जाता है, तो हम मैच में वापस आने की कोशिश करें और पिछले कुछ समय से हम यही संदेश टीम को देने का प्रयास कर रहे हैं। “हम दूसरी पारी में वापसी करने का प्रयास कर रहे थे और इसमें काफ़ी हद तक सफल रहे। निश्चित रूप से हम एक टेस्ट मैच हार गए। इस कारण से ऐसा भी हो सकता है कि मेरी यह बात समझ में न आए। लेकिन मुझे सच में लगता है कि इस मैच में बहुत सारी अच्छी चीज़ें हुई हैं। यहां पूरा मामला हमारी टीम में एक शांत वातावरण बनाने के बारे में है, घबराहट भरे संदेश भेजने के बारे में नहीं।”
भारत ने दूसरे दिन 46 रन पर आउट होने के बावजूद शानदार वापसी की। साथ ही दूसरी पारी में ऋषभ पंत और सरफ़राज़ ख़ान की बेहतरीन पारियों की वजह से छोटी बढ़त बनाने में भी सफल रही। यह बात सही है कि भारत जीतने में सफल नहीं हो पाया।
हालांकि रोहित ने स्वीकार किया कि उन्होंने मैच में छोटी ग़लतियों के परिणाम भुगते, लेकिन जिस तरह से उनकी टीम ने वापसी का प्रयास किया, उससे वह ख़ुश थे। रोहित ने कहा, “मैच में आप पीछे हों तो भटकाना आसान है। हालांकि हमारी टीम मैच में हमेशा बने रहने का प्रयास करती है। विरोधी टीम को इतनी आसानी से जीतने नहीं देना चाहती। पहला पारी में निश्चित रूप से, कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं गया। हालांकि दूसरी पारी के दौरान ऐसा वक़्त भी आया, जब ऐसा लगा कि हम मैच में आगे हैं, जिस पर मुझे वास्तव में गर्व है।
पहली पारी में मुझे लगा कि पिच से जो कुछ भी हम निकाल सकते थे, हमारे स्पिनरों ने कोशिश की और हर संभव प्रयास किया। लेकिन रचिन द्वारा खेले गए कुछ शॉट वास्तव में बहुत अच्छे थे और उन्होंने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। उन्होंने स्पिनरों के ख़िलाफ़ अच्छा खेला, उन्होंने हमारे स्पिनरों को चुनौती दी, लेकिन आपको रचिन को यह श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने अच्छा खेला।
“जब खिलाड़ी मैदान पर इस तरह का व्यवहार दिखा रहे होते हैं, तो यह दिखाता है कि मानसिकता बहुत स्पष्ट है। खिलाड़ी मैदान पर जाकर स्वतंत्रता के साथ खेलना चाहते हैं और यह देखने की कोशिश करते हैं कि हम विरोधियों पर दबाव कैसे डाल सकते हैं। कुल मिलाकर मैं यह मानता हूं कि पहले कुछ घंटों, तीन घंटों को छोड़कर, हमने बहुत अच्छी टेस्ट क्रिकेट खेली।”
भारत ने अपनी दूसरी पारी में केवल रन नहीं बनाए, बल्कि यह भी दिखाया कि वे 356 रन पीछे होने के बावजूद कैसा खेल दिखा सकते हैं। उन्होंने अपनी दूसरी पारी के दौरान चार रन प्रति ओवर की दर से रन बनाएं। सरफ़राज़ ख़ान और ऋषभ पंत ने चौथे विकेट के लिए 211 गेंदों में 177 रन जोड़े। सरफ़राज़ ने अपनी पारी में 18 चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि पंत ने 99 रन की पारी में नौ चौके और पांच छक्के मारे।
रोहित ने कहा कि चाहे भारत मैच में आगे हो या पीछे, वे अपने आक्रामक दृष्टिकोण को नहीं बदलेंगे। रोहित ने कहा, “जब हम मैच में पीछे होते हैं, तब आप अधिक ज़ोर लगाना चाहते हैं, और प्रभाव डालने की कोशिश करते हैं। हम यह कोशिश करते हैं कि विरोधी को यह न पता चले कि हम दबाव में हैं या हम खेल में पीछे हैं। जब आप मैच में पीछे होते हैं, तो आप असाधारण चीजे़ं करने की कोशिश करना चाहते हैं और बिना किसी डर के खेलना चाहते हैं। इसके बारे में बात करना एक बात है, लेकिन हम वास्तव में वहां जाकर निर्भीक क्रिकेट खेल रहे थे।
“हम टेस्ट मैच हारने से डरने वाले नहीं हैं। हम अपनी मानसिकता को नहीं बदलने वाले हैं। हम टेस्ट मैच जीतने का एक तरीक़ा खोजने की मानसिकता रखना चाहते हैं।” भारत ने इस टेस्ट के लिए आर. अश्विन, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा के साथ तीन स्पिनरों का चयन किया, लेकिन यह कदम उलटा पड़ा क्योंकि ये तीनों उतने प्रभावी नहीं रहे। इसका एक प्रमुख कारण रचिन रवींद्र थे, जिन्होंने इस टेस्ट में अपने कुल 173 रन में से 136 रन स्पिनरों के ख़िलाफ़ बनाए, और उनकी स्ट्राइक रेट 100 से अधिक थी।
रोहित ने रचिन के बारे में कहा, “पहली पारी में मुझे लगा कि पिच से जो कुछ भी हम निकाल सकते थे, हमारे स्पिनरों ने कोशिश की और हर संभव प्रयास किया। लेकिन रचिन द्वारा खेले गए कुछ शॉट वास्तव में बहुत अच्छे थे और उन्होंने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। उन्होंने स्पिनरों के ख़िलाफ़ अच्छा खेला, उन्होंने हमारे स्पिनरों को चुनौती दी, लेकिन आपको रचिन को यह श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने अच्छा खेला।
“उन्होंने यह समझा कि हमारे स्पिनर क्या करने की कोशिश कर रहे थे और वह अपने प्राकृतिक खेल खेलने से पीछे नहीं हटे। कभी-कभी ऐसा होता है जहां भारत आया हुआ कोई खिलाड़ी इस तरह का क्रिकेट खेलेगा। हमने इंग्लैंड सीरीज़ में पहले टेस्ट मैच में देखा, कुछ बल्लेबाज़ों ने शतक बनाए और यहां भी रचिन, [डेवन] कॉन्वे ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज़ों पर दबाव डाला।”

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विदेश यात्रा से लौटने पर जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Next Article 100 गज का प्लाट पा कर चहक उठी डांडिया महारास प्रतिभागी पवनदीप

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418547
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

अभिषेक और बुमराह ने भारत को जिताई सीरीज़
T20 World Cup: इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप के फ़ाइनल में पहुंचा भारत
चहल बने IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज़
नवंबर में साउथ अफ़्रीका में चार टी20आई खेलने जाएगी भारतीय टीम’
सूर्यकुमार यादव के शतक से मुंबई इंडियंस की जीत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account