नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की हिट फ्रेंचाइजी ड्रीम गर्ल एक बार फिर वापसी करने जा रही है। फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में नुसरत भरूचा नजर आई थीं। वहीं, ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे ने उनकी जगह ली। फिल्म को लेकर अब खबर आ रही है कि तीसरी कड़ी में एक यंग एक्ट्रेस ने अनन्या पांडे को रिप्लेस कर दिया है, जो असल जिंदगी में उनकी क्लोज फ्रेंड हैं।ड्रीम गर्ल का पहला पार्ट साल 2019 में आया था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद 2023 में ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई थी।ड्रीम गर्ल के मेकर्स अब फिर पूजा को पर्दे पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ फीमेल लीड में सारा अली खान नजर आएंगी। हाल ही में दोनों ड्रीम गर्ल के मेकर्स के साथ मीटिंग करने उनके ऑफिस भी पहुंचे थे। हालांकि, फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।सारा अली खान और अनन्या पांडे बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड्स कही जाती हैं। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानती हैं। दोनों साथ में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 में भी नजर आई थी। जहां एक ही एक्टर को दोनों के डेट करने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, सारा और अनन्या ने किसी का भी नाम लेने से बचती हुई नजर आईं।ड्रीम गर्ल 2 की बात करें, तो ये बीते साल थिएटर्स में 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग डेढ़ महीनों तक कारोबार किया था। इसके बाद ड्रीम गर्ल 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के साथ परेश रावल, विजय राज, असरानी, राजपाल यादव और अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
ड्रीम गर्ल 3 से अनन्या पांडे का कटा पत्ता, लीड में सारा अली खान नजर आएंगी

TAGGED:Entertainment
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

