महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने जयपुर समारोह 2024 एवं राइजिंग राजस्थान के आयोजन के संबंध में ली बैठक
शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले जयपुरवासी भी होगे सम्मानित
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गुरूवार को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वंेस्टमेंट समिट-2024 एवं जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 18 नवम्बर से जयपुर स्थापना दिवस के 297 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने चैयरमेन, पार्षद एवं अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सांसद जयपुर शहर श्रीमती मंजू शर्मा भी मौजूद रही।
महापौर ने इस अवसर पर बताया कि कार्यक्रमों की शुरूआत 18 नवम्बर से गणेश पूजन गज पूजन एवं महाआरती से की जायेगी। सर्वप्रथम मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन होगा। गंगापोल दरवाजे पर प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद गोविद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना की जायेगी। इसके पश्चात 18 दिसम्बर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रमुख चौराहों पर रंगोलिया, माडणें बनाये जायेगे। स्वच्छता सप्ताह की भी शुरूआत की जायेगी। प्रेम रामायण, राम ही सुर, मयूरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जयपुरवासियों के साथ जयपुर यूथ को भी जोड़ा जायेगा। अपने शहर को स्वच्छ रखने वाले जयपुरवासी भी सम्मानित होगे।
जयपुर समारोह-2024: 18 नवम्बर से गणेश पूजन से होगा कार्यक्रमों का आगाज

Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

