जयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सूबेदारगंज -खातीपुरा -सूबेदारगंज त्रि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (16 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04129, सूबेदारगंज -खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.05.26 से 07.06.26 तक (16 ट्रिप) सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार, मंगलवार एवं शुक्रवार को 21:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:40 बजे खातीपुरा पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04130, खातीपुरा- सूबेदारगंज स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 08.06.26 तक (16 ट्रिप )खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को 18:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई और दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेल सेवा में 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनामी, 05 शयनयान , 04 साधारण श्रेणी 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।
ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु सूबेदारगंज- खातीपुरा-सूबेदारगंज त्रि- साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन

