By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में महिला पुलिसकर्मी से करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में महिला पुलिसकर्मी से करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन
Jaipur

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में महिला पुलिसकर्मी से करवाया महिला पुलिस थाने का उद्घाटन

RMT network
Last updated: March 31, 2025 7:39 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लगाम लगाने और उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को खैरथल में पहले महिला थाने का उद्घाटन किया। यह थाना पेहल रोड पर स्थित सैनी धर्मशाला में स्थापित किया गया है। महिला शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय वन मंत्री ने महिला पुलिसकर्मी छोटी मीना के हाथों से फीता कटवाकर महिला थाने का उद्घाटन करवाया। इसके पश्चात उन्होंने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला थाना उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करेगा और उन्हें भयमुक्त वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को निर्देश दिए कि महिला थाने की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं। उन्होंने केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि महिला थाना में शिकायतों का निपटारा केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए काउंसलिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिवार टूटने से बच सकें।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा, हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को सरल और आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करने हेतु सरकार दिव्यांगजन भाइयों और बहनों को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्‍होंने कहा कि जिले में 40% या अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजन और 20,000 रुपये मासिक आय से कम आय वाले सभी दिव्यांगजन योजनाओं हेतु पात्र है। इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि उनके 12-13 तारीख से शुरू होने वाले पंचायती दौरों के दौरान अधिकारियों को दिव्यांगों के पंजीकरण के लिए नियुक्त करें ताकि गांव में उपस्थित दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान जिले के 116 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, चार्जर और हेलमेट एवं 68 स्मॉल और बड़े बैसाखी का वितरण किया गया।
केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने का संकल्प दिलाया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव में राजस्थानी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
Next Article केंद्र सरकार से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में ‘श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों’ के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418530
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

रामदेवरा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु आशापुरा गोमट-साबरमती-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन
राजस्थान आईएसीसी चैप्टर, इंडो- यूएस ट्रेड इन्वेस्टमेंट और टेक पार्टनरशिप को आगेबढ़ाएगा: दीया कुमारी
आमजन को मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा कि जा रही फोगिंग, एंटी-लार्वा, एक्टिविटीज
भारत की वर्ल्ड कप जीत से प्रेरणा: अब राजस्थान की बेटियां भी छुएंगी आसमान
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व संपादक नवल किशोर शर्मा ने किया कारगिल विजय दिवस एवं रजत जयंती के पोस्टर का विमोचन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account